अंडे के छिलके में ब्राउन पाउडर संग ये 4 चीजें मिलाने से मिट्टी बनेगी खूब उपजाऊ

Published : Jun 16, 2026, 01:15 PM IST
अंडे के छिलके

सार

Eggshell fertilizer for plants: अंडे के छिलकों में क्या मिलाने से खाद ज्यादा असरदार बनती है? क्या केले के छिलके और अंडे के छिलके साथ इस्तेमाल कर सकते हैं? घर पर शक्तिशाली ऑर्गेनिक खाद कैसे तैयार करें?

अंडे के छिलके पौधों के लिए वरदान होते हैं। अंडे के छिलके में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप खाद को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो एग शेल के साथ आपको कुछ और इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करना पड़ेगा। ऐसा करने से मिश्रण पौधों की जड़ों को मजबूत बनाएगा और फूल और फल खूब होंगे। जानें कि छिलके में क्या चीजें और मिला सकते हैं, जिससे की मिट्टी ज्यादा उपजाऊ हो जाए।

अंडे के छिलके में मिलाएं कॉफी पाउडर

अंडे के छिलके में कॉफी पाउडर मिलाने से यह और भी ज्यादा उर्वरक हो जाती है। कॉफी पाउडर में नाइट्रोजन, पोटेशियम के साथ कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पौधों की वृद्धि में मदद करते हैं। वही अंडे के छिलके में कैल्शियम होता है। इन सभी को अच्छी तरीके से मिक्स करने के बाद अगर पौधों में छिड़काव किया जाए, तो पौधे की पत्तियां हरी भरी रहती हैं और ऑर्गेनिक खाद की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। यह खाद केंचुआ के लिए भी लाभकारी होती है। कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कम मात्रा में करें।

केले के छिलके करें मिक्स

खाद के रूप में सिर्फ अंडे के छिलके का इस्तेमाल न करें। आप साथ में केले के छिलके भी मिला सकते हैं। केले के छिलके में पोटेशियम के साथ फॉस्फोरस होता है। इससे जड़े मजबूत बनती हैं और पौधा हरा भरा रहता है। केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसे अंडे के छिलकों के साथ मिलाएं। आप इसमें थोड़ा पानी मिलाकर 4 से 5 दिन तक रख सकते हैं और समय-समय पर हिलाते रहे। इसके बाद इसे पौधों में डालें।

और पढ़ें: एक्रेलिक प्लांटर से बढ़ेगी इंडोर प्लांट्स की खूबसूरती, प्लास्टिक सी मजबूती के साथ चमकदार डिजाइन

एग शेल के साथ प्याज के छिलके

प्याज के छिलकों को भी खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। सूखे प्याज के छिलकों में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप अंडे के छिलके और प्याज के सूखे छिलकों को कुछ दिनों तक इकट्ठा करते रहे और इन्हें महीन करके पौधों में छिड़काव करें।

वर्मी कम्पोस्ट के साथ अंडे के छिलके

पौधों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। साथ में कैल्शियम युक्त एग शैल भी मिलाएं। इसे मिक्स करके पौधों में ऑर्गेनिक खाद के रूप में डालें। 

और पढ़ें: बिना पानी के भी प्लांट रहेगा हरा-भरा, वेकेशन के दौरान अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना पानी के भी प्लांट रहेगा हरा-भरा, वेकेशन के दौरान अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक
एक्रेलिक प्लांटर से बढ़ेगी इंडोर प्लांट्स की खूबसूरती, प्लास्टिक सी मजबूती के साथ चमकदार डिजाइन