Straw Mulch Gardening Hack: स्ट्रॉ मल्च क्या है और यह ट्रैवल करते समय गार्डनिंग में कैसे मदद करता है? स्ट्रॉ मल्च बार-बार पानी देने की जरूरत को कम करने में कैसे मदद करता है? स्ट्रॉ मल्चिंग के लिए कौन से पौधे सबसे अच्छे हैं और किनसे बचना चाहिए?
जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक है, लेकिन वो वेकेशन पर भी बहुत ज्ता हैं, उनके लिए प्लांट एक चुनौती बन जाती है। उनके प्लांट अक्सर सूख जाते हैं। बिजनेस ट्रिप, छुट्टियां या फिर अचानक बनने वाले प्लान, इन सबके बीच पौधों को रोज़ पानी देना या खरपतवार हटाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब एक बेहद आसान और प्राकृतिक उपाय है, जो आपके पौधों को आपकी गैरमौजूदगी में भी हरा-भरा रख सकता है, जिसे स्ट्रॉ मल्चिंग (Straw Mulch) कहते हैं।

स्ट्रॉ मल्च क्या है और क्यों है खास?
स्ट्रॉ मल्चिंग एक प्राकृतिक तकनीक है, जिसमें पौधों के आसपास सूखी घास (straw) की एक परत बिछाई जाती है। यह परत मिट्टी को ढककर उसे सुरक्षा देती है और पौधों के लिए एक स्थिर वातावरण तैयार करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तरीका पौधों को कम देखभाल में भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर घर से बाहर रहते हैं।
ट्रैवलर्स के लिए क्यों फायदेमंद है स्ट्रॉ मल्चिंग?
नमी को लंबे समय तक बनाए रखता है
स्ट्रॉ मल्च मिट्टी के लिए एक प्राकृतिक “कंबल” की तरह काम करता है। यह पानी को सोखकर धीरे-धीरे पौधों तक पहुंचाता है। इससे पौधे कई दिनों तक बिना पानी दिए भी हरे-भरे रह सकते हैं, जो ट्रैवलर्स के लिए बेहद उपयोगी है।
तापमान को बैलेंस रखता है
गर्मी या सर्दी, दोनों ही मौसम में यह मिट्टी के तापमान को स्थिर रखता है। गर्मियों में यह जड़ों को ज्यादा गर्म होने से बचाता है और सर्दियों में ठंड से सुरक्षा देता है।
और पढ़ें: Home Gardening: बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर में उगाएं 4 लग्जरी बेरी फ्रूट्स
खरपतवार (Weeds) को रोकता है
स्ट्रॉ की मोटी परत सूरज की रोशनी को मिट्टी तक नहीं पहुंचने देती, जिससे खरपतवार उगते ही नहीं हैं। इससे गार्डन की मेंटेनेंस काफी कम हो जाती है।
स्ट्रॉ मल्च लगाने का सही तरीका
- सही मोटाई रखें
- 2 से 3 इंच मोटी परत सबसे बेहतर मानी जाती है
- पौधों के तने के पास थोड़ी जगह खाली छोड़ें ताकि सड़न न हो
- मौसम के अनुसार बदलाव करें
- ज्यादा बारिश वाले क्षेत्रों में पतली परत लगाएं
- सूखे या गर्म इलाकों में मोटी परत ज्यादा फायदेमंद होती है
- सही पौधों का चुनाव करें
स्ट्रॉ मल्च इन पौधों के लिए अच्छा है
स्ट्रा मल्च टमाटर, मिर्च, स्क्वैश, फूल वाले पौधे के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन जिन प्लांट को सूखी मिट्टी पसंद है, जैसे लैवेंडर और रोजमेरी उनमें स्ट्रा मल्च का इस्तेमाल ना करें।
और पढ़ें: एक्रेलिक प्लांटर से बढ़ेगी इंडोर प्लांट्स की खूबसूरती, प्लास्टिक सी मजबूती के साथ चमकदार डिजाइन
