
DIY Garden Decor: आजकल जंक गार्डन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जंक गार्डन का मतलब है घर में पड़ी पुरानी, बेकार चीजों को रीसायकल करके खूबसूरत गार्डन डेकोर में बदलना। इससे न सिर्फ कचरा कम होता है, बल्कि आपके गार्डन को भी यूनिक, क्रिएटिव और लग्जरी लुक मिलता है। अगर आप भी कम बजट में अपने गार्डन को अट्रैकिटव बनाना चाहते हैं, तो ये आसान जंक गार्डन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
पुराने टायर जंक गार्डन बनाने के लिए सबसे पसंदीदा ऑप्शंस में से एक हैं। टायरों को रंग-बिरंगे रंगों से पेंट करें और उन्हें फ्लावर पॉट या हैंगिंग प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टायरों को एक के ऊपर एक रखकर मल्टी-लेयर प्लांटर भी बना सकते हैं। इससे गार्डन रंगीन नजर आता है।
और पढे़ं- एक्रेलिक प्लांटर से बढ़ेगी इंडोर प्लांट्स की खूबसूरती, प्लास्टिक सी मजबूती के साथ चमकदार डिजाइन
पुरानी प्लास्टिक या मेटल की बाल्टी, डिब्बे और कंटेनर भी शानदार प्लांटर बन सकते हैं। सबसे पहले इनमें ड्रेनेज होल बनाएं, फिर अपनी पसंद के रंगों से पेंट करें। आप उन पर फूल, पत्तियां या अन्य सजावटी डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके बाद इनमें रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाकर गार्डन की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
अगर आपके घर में पुरानी साइकिल पड़ी है, तो उसे फेंकने की बजाय गार्डन डेकोर का हिस्सा बनाएं। साइकिल को चमकीले रंगों से पेंट करें और उसके आगे-पीछे छोटे-छोटे प्लांटर्स लगाएं। यह आपके गार्डन, बालकनी या टेरेस को विंटेज लुक देगा। साथ ही यह गार्डन का फोकस पॉइंट भी बन सकता है।
पुरानी कांच या प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करके आप एक शानदार वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकते हैं। बोतलों को काटकर उनमें मिट्टी और छोटे पौधे लगाएं। फिर रस्सी या वायर की मदद से इन्हें दीवार पर लटका दें। यह आइडिया कम जगह में ज्यादा हरियाली जोड़ने का बेहतरीन तरीका है।
टूटे हुए सिरेमिक मग, कप या पुरानी केतली को भी प्लांटर में बदला जा सकता है। इनमें सक्युलेंट्स, कैक्टस या छोटे फूलदार पौधे बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें टेबल, बालकनी या गार्डन के किसी कॉर्नर में रखकर डेकोरेशन किया जा सकता है।
पुरानी लकड़ी की सीढ़ी को प्लांट स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करना भी एक शानदार जंक गार्डन आइडिया है। सीढ़ी के हर स्टेप पर अलग-अलग आकार के गमले रखें। इससे आपका वर्टिकल गार्डन बेहद स्टाइलिश दिखाई देगा और कम जगह में अधिक पौधे लगाने का मौका मिलेगा।
1. जंक गार्डन क्या होता है?
पुरानी और बेकार चीजों को रीसायकल करके बनाया गया क्रिएटिव गार्डन जंक गार्डन कहलाता है।
2. जंक गार्डन बनाने के लिए सबसे अच्छी चीजें कौन-सी हैं?
पुराने टायर, बोतलें, बाल्टी, साइकिल, मग और लकड़ी की सीढ़ी सबसे अच्छे विकल्प हैं।
3. क्या जंक गार्डन कम बजट में बनाया जा सकता है?
हां, घर में मौजूद पुरानी चीजों का यूज करके बहुत कम खर्च में जंक गार्डन बनाया जा सकता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.