30 दिन में पानी बदलना सबसे बड़ी बेवकूफी ! जानिए बैंबू प्लांट केयर टिप्स

Published : Apr 13, 2026, 06:45 PM IST

How To Take Care Lucky Bamboo Plant: लकी बैंबी प्लांट की पत्तियां पीला या मुरझा रही हैं? जानिए सही पानी, धूप और केयर टिप्स की लिस्ट जो पौधे बनाएगी हरा-भरा।

PREV
15
लकी बैंबू के रखरखाव का तरीका

वास्तु के हिसाब से घर के लिए सबसे शक्तिशाली और समृद्ध पौधा लकी बैंबू प्लांट को माना जाता है। ये शांति, समृद्धि का प्रतीक है। आजकल तो हर कोई इस पौधे को लगाता है। एक तो ये लो मेंनेटेंस पौधा है और हर जगह आसानी से फिट हो जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है, पानी देने से रखरखाव करने के बाद भी बैंबू प्लांट की पत्तियां मुरझा जाती हैं। अगर आप भी इसी से परेशान हैं तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो शायद आप कर रहे हैं और इससे छुटकारा कैसे मिलेगा।

25
लकी बैंबू की देखभाल कैसे करें ?

लकी बैंबू भले Indoor Plant है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप इसे ऐसी जगह रख दें, जहां धूप बिल्कुल न आती हो। अक्सर लोग शेल्फ या फिर बिना वेंटिलेशन वाला प्लेस चुनते हैं, जो पौधा खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। इसकी बजाय वेल वेरिएंटेड जगह चूज करें, जहां 5-6 घंटे की डायरेक्ट- इनडायरेक्ट धूप आती हो।

लकी बैंबू किस मौसम में उगता है?

लंकी बैंबू प्लांट उगाने का कोई मौसम नहीं है, ये सदाबहार पौधा है जो गर्मी, सर्दी बारिश से बसंत में लगाया जा सकता है। पर, ध्यान देने वाली बात है कि इसे न तो ज्यादा गर्मी पसंद न ठंड। इसलिए कमरे का टंप्रेचर मॉडरेट रखें, ज्यादा ठंडक और गर्माहट से अक्सर पौधे की पत्तियां पीली पड़कर मुरझा जाती हैं।

35
लकी बैंबू को कब पानी देना चाहिए ?

भले लकी बैंबू शोपीस का काम करता हो लेकिन पानी बदलना जरूरी है। ज्यादातर लोग 30-45 दिनों में पानी बदलते हैं, जो इसे बेजान बना देता है। इसकी बजाय सप्ताह भर के अंदर पानी बदलें, इससे पौधा हरा-भरा रहेगा और बैक्टिरिया भी नहीं आएंगे। 

नोट- बैंबू प्लांट में कभी भी नल के पानी का न इस्तेमाल करें, इसमें अशुद्धता और क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होती है जो पौधे को खराब कर देती है। इसकी बजाय RO और प्यूरीफायर वॉटर यूज करें। 

45
लंकी बैंबू केयर टिप्स आसान

पानी में रखने से लकी बैंबू की जड़ें सड़ जाती हैं, अगर इन्हें न हटाया जाए तो पूरा पौधा खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर चेक करते रहें। अगर रूट्स में सीलन दिख रही हैं तो उन्हें हटा दें। पहचानने के लिए जड़ों को देखें, अगर कोई जड़ धीरे-धीरे काली या भूरी हो गई हैं तो उसमें फंगस है, इसे हटाना ही सबसे बढ़िया विकल्प है। 

55
लंकी बैंबू की पत्तियां पीली क्यों पड़ती हैं ?

लकी बैंबू एक पानी में उगने वाला पौधा (Water Plant) हैं, जिसकी जड़ों की देखभाल करने जरूरी है, जिस तरह मिट्टी को खाद की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह इस पौधो लिक्विड फर्टीलाइजर और पेस्ट की। एक बाउल में RO वाटर में दाल चीनी पाउडर मिलाएं और बेंबू प्लांट को 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे कीटों और फंगस की समस्या नहीं आएगी और पौधा हेल्दी रहेगा। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories