Planter Bangle Trick: प्लास्टिक डिब्बे या सिरेमिक मग से तुरंत बनेगा हैंगिंग प्लांटर, चूड़ी का ऐसे करें इस्तेमाल

Published : Mar 14, 2026, 05:30 PM IST
Planter Bangle Trick

सार

Bangle Hanging Planter DIY: प्लास्टिक डिब्बे या सिरेमिक मग से आप आसानी से हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। चूड़ी का इस्तेमाल कर इसे और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है। जानें घर पर आसान तरीके से DIY हैंगिंग प्लांटर बनाने की क्रिएटिव ट्रिक, जिससे आपकी बालकनी और गार्डन खूबसूरत दिखेंगे।

बालकनी को कम दाम में सुंदर  दिखाने के एक नहीं बल्कि कई आइडिया हैं। घर में अगर पुराने प्लास्टिक डिब्बे या सिरेमिक मग रखें हैं, तो आप उन्हें वॉल हैंगिंग प्लांटर के रूप में यूज कर सकती हैं। प्लास्टिक के डिब्बे में आसानी से छोटे प्लांट लग जाते हैं। इसके लिए आपको बैंगल की जरूरत पड़ेगी। जानिए कैसे बालकनी की दीवार को हैंगिंग प्लांटर से सुंदर बना सकते हैं। 

प्लास्टिक डिब्बे या मग को करें कलर

सबसे पहले पुराने प्लास्टिक कंटेनर के नीचे गरम कील की मदद से छेद करें। फिर उस डिब्बे को पसंदीदा रंग से रंग सकती हैं। अगर आप वर्टिकल हैंगिंग प्लांटर लगाने का सोच रही हैं, तो कोशिश करें कि प्लास्टिक कंटेनर या सिरेमिक मग का साइज एक बराबर हो। आप फ्लोरल डिजाइन बनाकर उसमे रंग भी भर सकते हैं। 

मैटल चूड़ी से बनाएं हैंगिंग हुक

अब आप मैटल चूड़ी का इस्तेमाल करके मग या कप में हैंगिंग हुक बना सकती हैं। हुक बनाना के लिए आपको कंटेनर या सिरेमिक मग के ऊपर छेद करना होगा। फिर उस छेद से बैंगल को घुमाकर हैंगिंग डिजाइन तैयार करें। आपको मैटल की फुल साइज बैंगल का यूज करना चाहिए। 

और पढ़ें: Vegetable Gardening Ideas: ईजी उगाएं ये 5 वेजिटेबल, बहुत कम जगह में होगी गार्डनिंग

छोटे हैंगिंग प्लांटर में लगाएं ये पौधे

मनी प्लांट: यह सबसे आसान और जल्दी बढ़ने वाला पौधा मनी प्लांट होता है। आप आसानी से मग या कंटेनर हैंगिंग प्लांटर में इसे लगा सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट: इसके पतले लंबे पत्ते नीचे की ओर लटकते हैं, जोकि बालकनी को खूबसूरत दिखाते हैं।

पोर्टुलाका:  छोटे गमले में रंग-बिरंगे फूल लगाना है, तो आप पोर्टुलाका का पौधा सिरेमिक मग में लगा सकते हैं।

सक्युलेंट पौधे:  जेड प्लांट या छोटे कैक्टस आसानी से छोटे कंटेनर या डिब्बे में लग जाएंगे।

पेटूनिया – हैंगिंग प्लांटर में इस पौधे के रंगीन फूल बहुत सुंदर लगते हैं और बालकनी को बाइब्रेंट वाइब देते हैं।

और पढ़ें: Balcony Gardening Tips: 45 डिग्री गर्मी में भी उगेंगे ये 5 साग, गार्डन में बनी रहेगी हरियाली

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Balcony Gardening Tips: 45 डिग्री गर्मी में भी उगेंगे ये 5 साग, गार्डन में बनी रहेगी हरियाली
घर हो या दुकान चूहों से हैं परेशान? बस घर में लगाएं ये खास पौधे