Vegetable Gardening Ideas: ईजी उगाएं ये 5 वेजिटेबल, बहुत कम जगह में होगी गार्डनिंग

Published : Mar 13, 2026, 09:00 PM IST
ईजी बनाएं वेजिटेबल गार्डनिंग

सार

Easy vegetables to grow at home for beginners: अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं तो घर में Kitchen Garden – किचन गार्डन बनाना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। थोड़ी सी देखभाल और सही तकनीक से आपका घर भी एक छोटा सा हरा-भरा गार्डन बन सकता है।

आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से किचन गार्डन(Kitchen Garden) और वेजिटेबल गार्डनिंग(Vegetable Gardening) का ट्रेंड भी बढ़ गया है। घर में उगाई गई सब्जियां ताजी, पौष्टिक और केमिकल-फ्री होती हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या गार्डन की जरूरत नहीं होती। आप बालकनी, टैरेस, खिड़की के पास या छोटे से आंगन में भी आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं। अगर आप गार्डनिंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो कुछ ऐसी सब्जियां चुनना बेहतर होता है जो जल्दी उगती हैं और जिनकी देखभाल भी आसान होती है। यहां हम ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कम जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

ग्रो बैग में लगाएं टमाटर

टमाटर लगभग हर भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी सब्जी है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर उगाना भी काफी आसान है। टमाटर के पौधे गमले, ग्रो बैग या प्लास्टिक के कंटेनर में भी अच्छे से बढ़ते हैं। 10 से 12 इंच गहरे गमले में पौधा लगाएं। मिट्टी में गार्डन सॉइल, कम्पोस्ट और कोकोपीट मिलाएं। इसके लिए रोज कम से कम 5 से 6 घंटे धूप जरूरी है और सप्ताह में 2-3 बार पानी दें। करीब 60 से 70 दिनों में टमाटर का पौधा फल देना शुरू कर देता है। अगर आप चाहें तो चेरी टमाटर(Cherry Tomato) भी उगा सकते हैं जो छोटे गमलों में भी आसानी से उग जाते हैं।

और पढ़ें -  लिविंग रूम लगेगा लाइव गार्डन, लगाएं 10 वुडन प्लांट होल्डर

महीनों तक मिलेंगी हरी मिर्च

हरी मिर्च का पौधा छोटा होता है और इसे बालकनी या खिड़की के पास भी उगाया जा सकता है। एक बार पौधा तैयार हो जाए तो कई महीनों तक लगातार मिर्च मिलती रहती है। सबसे पहले 8 से 10 इंच का गमला लें। मिट्टी में ऑर्गेनिक कम्पोस्ट मिलाएं ताकि रोज हल्की धूप मिलनी चाहिए। पौधे में समय-समय पर पानी देते रहें। करीब 45 से 60 दिनों में पौधे में मिर्च आना शुरू हो जाती है। यह पौधा बहुत ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता।

फास्ट ग्रोइंग वेजिटेबल पालक

पालक एक फास्ट ग्रोइंग वेजिटेबल है। इसे उगाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाती है। पालक छोटे गमले, ट्रे या चौड़े कंटेनर में भी उगाई जा सकती है। इसके लिए बीज सीधे मिट्टी में बो दें, ध्यान रहे मिट्टी हमेशा हल्की नम रखें। इस वेजिटेबल के लिए 3 से 4 घंटे धूप पर्याप्त है। 20 से 30 दिन में पत्तियां तैयार हो जाती हैं। पालक की सबसे अच्छी बात यह है कि आप एक बार बोने के बाद कई बार इसकी कटाई कर सकते हैं।

और पढ़ें -  बालकनी+बेडरूम लगेगा लग्जरी, लटकाएं 10 वॉल हैंगिंग प्लांटर

घर में उगाना आसान धनिया

धनिया हर किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी हरी पत्ती है। इसे घर में उगाना बहुत आसान है और यह बहुत तेजी से बढ़ती है। धनिया के बीज को हल्का सा दबाकर या क्रश करके बोएं। ध्यान रखें मिट्टी को हमेशा नम रखें, इनको ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है। 20 से 25 दिनों में पत्तियां तैयार हो जाती हैं। धनिया को आप छोटे गमले, ट्रे या पुराने कंटेनर में भी आसानी से उगा सकते हैं।

जाली या रस्सी चढ़ाकर लगाएं लौकी 

अगर आपके पास बालकनी या टैरेस में थोड़ी ऊंचाई वाली जगह है तो लौकी उगाना एक अच्छा विकल्प है। यह बेल वाली सब्जी है जो ऊपर की तरफ फैलती है, इसलिए जमीन कम घेरती है। बड़ा गमला या ग्रो बैग इस्तेमाल करें। साथ ही बेल चढ़ाने के लिए जाली या रस्सी लगाएं। इसके लिे भरपूर धूप और ऑर्गेनिक खाद दें। करीब 70 से 80 दिनों में लौकी की बेल फल देना शुरू कर देती है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Hibiscus Plant Care Tips: टांग दें गुड़हल के पौधे में ये सफेद सस्ती चीज, बिना मुरझाए तेजी से बढ़ेगा पौधा
Vertical Garden Hacks: कम जगह में चाहिए खेत जैसी हरियाली? बालकनी में ऐसे बनाएं वर्टिकल गार्डन