Small Balcony Garden Ideas: 20 स्क्वायर फीट की बालकनी में ऐसे लाएं फुल ग्रीनरी और फूलों की बहार

Published : Mar 28, 2026, 12:00 PM IST
Mini balcony gardening

सार

Mini Balcony Gardening: अगर आप फ्लैट्स में रहते हैं और बालकनी का एरिया बहुत छोटा 4/6 यानी कि 20 स्क्वायर फीट का है, तो पांच रंग बिरंगे बेलों से अपनी बालकनी के हर कोने को सजा सकते हैं। 

Climbing Plants For Balcony: अगर आपके फ्लैट की बालकनी 20 स्क्वायर फीट या उससे भी छोटी है, तो आप वर्टिकल गार्डन बनाएं। वर्टिकल गार्डन के लिए सबसे अच्छे प्लांट्स बेल होते हैं, जो आसानी से बढ़ जाते हैं, ऊपर की तरफ फैलते हैं और फर्श भी खाली रहता है। यानी कि हरियाली भरपूर मिलती है और जगह का भी पूरा यूटिलाइजेशन होता है। आप रेलिंग, दीवार या ग्रिल पर इन बेलों को ट्रे में लगा सकते हैं।

बोगनवेलिया

बोगनवेलिया एक खूबसूरत बेल वाला प्लांट है। ये तेज धूप में भी आसानी से पनप जाता है। आप गुलाबी, नारंगी, सफेद जैसे रंगों के बोगनवेलिया प्लांट्स अपने वर्टिकल गार्डन में लगा सकते हैं। इसे रोजाना थोड़े थोड़े पानी की जरूरत होती है और पूरा आंगन इसकी रंग बिरंगी पत्तियों से सज जाता है।

और पढ़ें- Low Light Houseplant : कम रौशनी में भी नहीं मरेंगे 7 इनडोर प्लांट, मेंटेनेंस भी कम

मॉर्निंग ग्लोरी

मॉर्निंग ग्लोरी एक ऐसा बेल वाला पौधा है, जिस पर बहुत ही खूबसूरत फूल लगते हैं। इसके फूल सुबह के समय खिलते हैं और दोपहर तक बंद हो जाते हैं। जिससे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है और आपकी मॉर्निंग और ज्यादा फ्रेश हो जाती है। इसे आसानी से वर्टिकल गार्डन में आप लगा सकते हैं।

रंगून क्रीपर

रंगून क्रीपर यानी कि मधुमालती एक बहुत ही यूनिक प्लांट है, क्योंकि इसके फूल रंग बदलते हैं। कभी इसकी बेल में गुलाबी कभी लाल फूल आते हैं, जो अपना रंग बदलते रहते हैं। ये दिखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगता है। ये आपकी बालकनी को बहुत ही खिला खिला और ग्रीनरी वाला लुक दे सकता है।

कोरल वाइन

कोरल वाइन एक मेक्सिकन क्रीपर होता है, जिसमें छोटे छोटे गुलाबी रंग के फूल गुच्छे में उगते हैं। ये आपकी बालकनी को बहुत ही सॉफ्ट और रोमांटिक फील देते हैं। दिखने में ये हल्के होते हैं, लेकिन बहुत ही सुंदर लगते हैं। आसानी से इन्हें वर्टिकल गार्डन में लगाया जा सकता है। बस हल्की धूप में इसे रखें, थोड़ा थोड़ा पानी दें और आपके घर में ढेर सारे कोरल वाइन के फ्लावर्स खिलने लगेंगे।

क्लेमेंटिस

अगर आप अपनी बालकनी को एलिगेंट और सॉफ्ट लुक देना चाहते हैं, साथ ही ग्रीनरी भी चाहिए तो आप अपनी बालकनी में क्लेमेंटिस प्लांट लगा सकते हैं। इसके फूल बहुत ही बड़े और अट्रैक्टिव होते हैं और उसके रंग बहुत ही खूबसूरत व्हाइट, पिंक या बैंगनी होते हैं, जो आपकी बालकनी को बहुत ही कूल लुक देगा।

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Old Toilet Item Planter: पुराने टॉयलेट सीट सिंक को ऐसे करें यूज, बनाएं क्रिएटिव प्लांटर्स
Low Light Houseplant : कम रौशनी में भी नहीं मरेंगे 7 इनडोर प्लांट, मेंटेनेंस भी कम