
घर की छत या फिर गार्डन को सुंदर लुक देने के लिए आप पुराने मोटे टायर की मदद से मिनी पाउंड तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाएगा बल्कि आसपास के वातावरण को भी ठंडक का एहसास देगा। आप इसके आसपास की जगह में पत्थर के साथ पसंदीदा पौधे भी लगा सकते हैं। यह मिनी स्पेस आपके घर को रॉयल लुक देगा। आइए जानते हैं कि इसे कैसे क्रिएट कर सकते हैं।
पुराने टायर से पाउंड बनाने के लिए आप मोटे और चौड़े टायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टायर को पहले अच्छी तरीके से साफ कर लें और अपनी पसंद से आप इसे रंग भी सकते हैं। चाहे तो ब्लैक कलर भी रख सकते हैं।
टायर के अंदर आप आपको मजबूत या वाटरप्रूफ लाइन बिछानी है। इसके लिए आप प्लास्टिक की मोटी सीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक शीट से कवर करने पर टायर के बीचो-बीच स्पेस बनाएं पानी भरें। ऐसा करने से पानी भी बाहर नहीं निकलेगा। शीट को अच्छी तरीके से सेट करने के बाद उसमें पानी भरकर मिनी कंपाउंड बनाएं। ये लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।
मिनी पाउंड को पानी से भरने के बाद आप उसके आसपास पत्थर या सजावटी कंकड़ रख सकते हैं। ये दिखने में खूबसूरत लगेगा। गार्डन को प्रीमियम और यूनिक लुक देने के लिए आप आसपास रंगीन फूल वाले पौधे भी लगा सकते हैं। वही पाउंड में कमल, वाटर लिली, डकवीड सेट करें या अन्य जालीय पौधे लगाएं। आसपास के प्लांट्स में मनी प्लांट अरेका पाम या अन्य ग्रीन प्लांट्स रखें। इससे आसपास का वातावरण हरियाली भरा हो जाएगा और पानी की मौजूदगी से यह और भी ज्यादा सुंदर दिखेगा।
और पढ़ें: July Fast Growing Plants: जुलाई में लगाएं 5 प्लांट, बारिश में रॉकेट की तरह बढ़ेंगे
अगर आपके पास छत या फिर गार्डन का स्पेस नहीं है, तो आप बालकनी में भी मिनी पाउंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बड़े के बजाए छोटे टायर का इस्तेमाल करना होगा। छोटे टायर में प्लास्टिक की सीट चढ़ाने के बाद पानी भरें और उसमें सजावटी आर्टिफिशियल फ्लावर लगाएं। वहीं आसपास आप हैंगिंग प्लांट्स के साथ ही रियल पौधे लगा सकते हैं। यह देखने में काफी आकर्षक लगेगा।
और पढ़ें: वाटर प्लांट की जड़ें बार-बार हो रही हैं खराब? आपकी ये छोटी सी गलती पौधे को कर रही है बर्बाद
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.