Kitchen Garden Hacks: पुदीना और धनिया गर्मी में किचन की शान होती है। हर चीज का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। इस मौसम में चमकदार और हेल्दी पत्तियां पाने के लिए बस एक चीज आपको इसमें डालने होंगे, जिसके बारे में इस आर्टिकल में बात करेंगे।
गर्मी का मौसम आते ही किचन गार्डन में लगे पुदीना और धनिया जल्दी मुरझाने लगते हैं। तेज धूप, सूखी मिट्टी और पोषक तत्वों की कमी की वजह से पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि पूरी गर्मीभर आपकी हरी-भरी पत्तियां लहलहाती रहें, तो मिट्टी में डालें सिर्फ एक चीज, जिसका नाम हैं एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt)।
25
क्या है एप्सम सॉल्ट?
एप्सम सॉल्ट का रासायनिक नाम मैग्नीशियम सल्फेट है। इसमें मैग्नीशियम और सल्फर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। रिसर्च के अनुसार मैग्नीशियम क्लोरोफिल बनाने में मदद करता है, जिससे पत्तियां ज्यादा हरी और स्वस्थ रहती हैं। सल्फर पौधों में प्रोटीन और एंजाइम की गतिविधियों को बेहतर बनाता है।
35
पुदीना और धनिया के लिए क्यों फायदेमंद?
मैग्नीशियम की कमी से पत्तियां पीली होने लगती हैं। एप्सम सॉल्ट यह कमी पूरी करता है। यह जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे पौधे गर्मी का स्ट्रेस सह पाते हैं। पत्तियों की ग्रोथ तेजी से होती है और स्वाद भी बेहतर रहता है। कई गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर्ब्स जैसे पुदीना और धनिया हल्की मैग्नीशियम सपोर्ट से ज्यादा घने और हरे हो जाते हैं।
45
कैसे करें इस्तेमाल?
एक लीटर पानी में 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट घोल लें। इस घोल को 15 दिन में एक बार पौधों की जड़ों में डालें। चाहें तो स्प्रे बोतल से पत्तियों पर हल्का छिड़काव भी कर सकते हैं।
बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें, वरना मिट्टी का संतुलन बिगड़ सकता है। हमेशा सीमित मात्रा में और तय वक्त पर ही करें। आप चाहें तो कैलेंडर में डेट मेंशन कर सकते हैं।