DIY Marble Planter Pots: मिट्टी के गमलों को दें 5 स्टार लुक, घर पर इस तरह करें मार्बल फिनिश पेंटिंग

Published : Mar 21, 2026, 12:06 PM IST
how to paint mud pots marble texture

सार

Marble Texture Mud Pot Painting: पुराने गमले लुक खराब कर रहे हैं तो आसान DIY से दें मार्बल लुक, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीके, सहीं रंगों का चुनाव और बजट फ्रेंडली प्लांटर मेकओवर आइडियाज, जो बालकनी को देंगे स्टाइलिश लुक।

साधारण मिट्टी के गमले समय के साथ चमक खो देते हैं। अगर इनकी रंगाई-पुताई न की जाए तो ये पुराने लगने लगते हैं। अब इन्हें बदलना मतलब हरे-भरे पौधे से खिलवाड़ करने जैसा है। दोबारा कलर पर भी कुछ दिनों बाद ये पुराने लगने लगेंगे। ऐसे में कुछ क्रिएटिव करते हुए इन्हीं गमलों को मार्बल टेक्चर्ड लुक दे सकते हैं, जो एस्थेटिक और खूबसूरत लगेंगे। वैसे भी आजकल टेराकोटा मार्बल गमलों की डिमांड हाई हैं, अब इन्हें खरीदने की बजाय घर में रखें पुराने गमलों को हूबहु लुक दे सकते हैं। 

गमले को मार्बल लुक कैसे दें ?

मिट्टी के गमलों के पेंट करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन आप स्प्रे पेंट से इसे मार्बल इफेक्ट दे सकते हैं। ये सबसे आसान तरीका है तो क्लासी फिनिश देने के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा।

मार्बल पेंट के लिए सामग्री

  • 5 लीटर पानी से भरी बाल्टी
  • 4-6 इंच मिट्टी के गमले
  • स्प्रे पेंट बोतल
  • ग्लव्स और मास्क
  • बांस की लकड़ी

ये भी पढ़ें- Small Garden Ideas: 2x2 बालकनी में भी बन जाएगा गार्डन, 5 स्पेस सेविंग गार्डनिंग ट्रिक्स

मार्बल पेंट का कलर कैसे चुनें ?

बालकनी या गार्डन के लिए कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। ब्लैक, व्हाइट और ग्रे मिक्स यूनिक और शाइनी लगते हैं, जबकि रेड, येलो जैसे कलर को मिलाकर आप वाइब्रेंट मार्बल लुक तैयार कर सकते हैं।

गमले में पेंट कैसे करें ?

  • गमले में पसंदीदा रंग से बेस तैयार करें
  • एक ओर बाल्टी में भरकर पानी रख लें
  • मार्बल लुक के लिए बकेट में स्प्रे पेंट डालें (इसके लिए 4-5 तरह के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • किसी पतली डंडी से रंग को हल्का मिलाकर घुमाएं
  • आर्ट आती है तो कोई डिजाइन भी बना सकते हैं
  • गमले को किनारे से पकड़ धीरे-धीरे पानी में डुबाएं
  • गमला थोड़ा तिरछा रखें ताकि पानी अंदर जा सके
  • जब गमला पानी में चला जाए, थोड़ी देर ठहर जाएं ऐसा करनें से पेंट गमले में चिपक जाएगा
  • आखिर में गमला धूप सूखने के लिए रख दें

ये भी पढ़ें- Suitcase Garden: इस ट्रिक से सूटकेस बनेगा मिनी गार्डन, जानें गार्डनिंग कैसे करें और डेकोरेशन टिप्स

मार्बल टेक्चर गमलों की खासियत

  • मिट्टी के गमलों को मार्बल मॉडर्न, क्लासिक और मिनिमल लुक देता है। साथ ही ये हर डेकोरेशन से मैच कर जाते हैं।
  • अगर पेंट करने का वक्त नहीं है तो आप इन्हें फाइबर, प्लास्टिक या सिरेमिक मटेरियल पर भी खरीद सकते हैं, जो टिकाऊ और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है।
  • मार्बल फिनिश गमलों में रंग जाने का डर नहीं रहता है। इन्हें आप इनडोर, आउटडोर हर जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Plants for Entrance Decor: एंट्रेंस देख मेहमान हो जाएंगे गदगद! बिना रोशनी के खिले रहेंगे 5 प्लांट
100 रुपये में बदलें गार्डनिंग पॉट का लुक, मिट्टी के गमलों को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स