Mogra Flower Care: घर के बगीचे या फिर बालकनी में खुशबू फैलाना चाहते हैं, तो आपको मोंगरा का फूल चुनना चाहिए। मोंगरा फूल की सही देखभाल और उगाने के आसान टिप्स जानें। धूप, मिट्टी, पानी, खाद और छंटाई से घर के बाग में पाएं सालभर खिलते खुशबूदार मोंगरा फूल।
मोंगरा फूल की खुशबू और सुंदर सफेद पंखुड़ियां किसी का भी मन मोह लेती हैं। इसे मोगरा या अरबियन जैस्मिन भी कहा जाता है। बाग की शोभा बढ़ाने के साथ ही मोंगरा पूजा, हेयर गजरा और आयुर्वेद में भी उपयोग किया जाता है। मोंगरा का पौधा ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां कम से कम 4–6 घंटे धूप आए। अगर गर्मी का मौसम है तो तेज गर्मी में हल्की छांव भी जरूरी होती है। आप पसंद के हिसाब से बालकनी, टैरेस या खुले गार्डन में इसे आसानी से लगा सकते हैं।
25
दोमट मिट्टी का करें इस्तेमाल
मोंगरा की अच्छी ग्रोथ चाहिए तो आपको दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट समय समय पर मिलाने से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। मिट्टी में पानी जमा न होने दें वरना जड़ें सड़ सकती हैं। अगर गमले में पौधा लगा रहे हैं, तो जल निकासी का ध्यान रखें। सर्दियों में 5–7 दिन में और गर्मियों में 2–3 दिन में एक बार पानी दें।
35
मोंगरा की करें छंटाई
मोंगरा के पौधे को घना बनाना है तो समय-समय पर छंटाई करना जरूरी है। छंटाई करने से नई शाखाएं निकलती हैं और खूब फूल आते हैं। सर्दियों के आखिर मेंछंटाई करना सबसे बेहतर रहेगा।
45
सब्जियों के छिलकों से बनाएं ऑर्गेनिक खाद
आप सब्जियों के छिलकों को इकट्ठा करके ऑर्गेनिक खाद बनाएं और मोंगरा में मिलाएं। चाहे तो गोबर की खाद, नीम खली या सरसों खली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आपको आसानी से मार्केट में नीम का तेल मिल जाएगा। इसकी 4 से 5 बूंद पानी में डालें और पौधे में स्प्रे करें। मोंगरा के पौधे में एफिड्स, मीलिबग जैसे कीट उन्हें खराब कर सकते हैं। अगर आप समय समय पर नीम तेल स्प्रे करेंगे, तो पौधा कीट मुक्त रहेगा।