Small Indoor Plants for home: घर में ज्यादा जगह नहीं है लेकिन पौधे लगाने का शौक है तो क्यों न कुछ ऐसा चुना जाए जो स्टाइल संग स्पेस भी कम लें। यहां देखें, स्मॉल इनडोर प्लांट की लिस्ट जो आपका काम आसान करेंगे।
पेड़-पौधे घर को जितना सुंदर बनाते हैं उतना ज्यादा स्पेस भी लेते हैं। अगर आपके पाप डनडोर प्लांट लेने की सोच रहे हैं लेकिन जगह की दिक्कत है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम उन 5 पौधों की लिस्ट बताएंगे, जो कम प्लेस में भी आसानी से लगाए जा सकते हैं और ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। इन्हें कमरे में लगाने के साथ सुंदरता 100 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी।
26
Hoya Wayetii प्लांट
ये पौधा आपके घर को सबसे अलग और यूनिक दिखाएगा। इसके चमकदार पत्ते हर किसी का ध्यान खींचते है। इतना ही नहीं इसमें खुशबूदार फूल भी आता है। आप घर के लिए इसे खरीद सकते हैं।
खासियत
ज्यादा पानी की जरूरत नहीं
हल्की रोशनी पसंद
199-399रु तक कीमत
36
बेबीज टीयर्ज
घर में बच्चे हैं तो उनके रूम में इस तरह का बेबीज टीयर्ज प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधा बिल्कुल मॉस जैसा दिखता है। आप चाहे तो इसे गिफ्टिंग के लिए भी ऑप्शन बनाएं।
खासियत
मिट्टी हमेशा गीली रखें
इनडायरेक्ट रोशनी पसंद
99-200रु तक कीमत
46
जेब्रा प्लांट
ये पौधा छोटे के साथ रंगानी पत्तियों के साथ आता है। इसे कई जगहों पर हावोर्थिया भी कहा जाता है। आप इस सक्युलेंट प्लांट को विकल्प बना सकते हैं। ये प्लांट सफेद धारियों वाली लीफ के लिए जाना जाती है।
छोटी जगहों को मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाने के लिए नर्व प्लांट भी होना चाहिए। ये पौधा सुंदर लाल पत्तियों के साथ आता है, जबकि तना गुलाबी या सफेद रंग का होता है। ये दिखने में बिल्कुल नसों जैसा लगता है। आप भी कुछ यूनिक और अलग चाहते हैं तो इसे खरीदें।
खासियत-
3-4 दिन में पानी दें
हल्की रोशनी काफी है
नमी ज्यादा पसंद हैं
100-200रु कीमत
66
पेपरोमिया प्लांट
ये पौधा छोटा होने के बाद भी काफी ज्यादा यूनिक लगता है। आप इसे टेबल, बेडरूम या लिविंग रूम के लिए चुनें। इसकी छोटे-मोटे पत्तियां आकार में मोटी होती हैं। खास बात है कि इसे कई रंगों में खरीदा जा सकता है।