Butterfly Indoor Plants: तितली जैसे फूलों के साथ आने वाले ये 4 इनडोर प्लांट घर को दिखाएं खूबसूरत और यूनिक। आप भी इन्हें विकल्प बना सकते हैं। खास बात है कि इन पौधों के फूल बहुत ज्यादा खूबसूरत होते हैं। 

Indoor Plant: घर के लिए इनडोर प्लांट की तलाश है लेकिन आप भी स्नैक, पिसी लिली से बोर हो चुके हैं तो क्यों न कुछ ऐसा चुना जाए जो यूनिक होने के साथ घर को अलग लुक दें। आप भी आशियाने को पड़ोसियों से हटकर दिखाने चाहते हैं तो ये खबर काम है। आज हम आपके लिए ऐसे 4 पौधों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी पत्तियां दिखने में बिल्कुल तितली जैसी लगती हैं। आप भी इन्हें घर में लगा सकते हैं।

साइक्लेमन प्लांट

इस पौधे की खूबसूरती देखते बनती है। साइक्लोन की पत्तियां फूल छोटी-छोटी तितलियों जैसे होते हैं। जो बहुत ज्यादा आकर्षक लुक देते हैं। ठंड में ये पौधा अच्छे से खिलता है। आप इसे हल्की नमी वाली जगह पर ही उगाएं। इस पौधे के फूल सर्दियों-गर्मी में खिले रहते हैं।  

डांसिंग लेडी ऑर्किड

ये पौधा सुंदरता में सभी को पीछे छोड़ देता है। इन ऑर्किंड फूल को स्पेशल चौड़े पंख बनाते हैं जो बटरफ्लाई लुक देते हैं। ये पौधा पीला, गोल्डन और गहरे लाल रंग के फूलों आती है। अगर आप इसे घर पर लगा रहे हैं तो मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। साथ में हल्की धूप सबसे बेस्ट होती है। आप इसे सर्दियों में लगाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Small Indoor Plants: लो स्पेस में सजावट ! देखें स्मॉल इनडोर प्लांट

बटरफ्लाई पी फ्लावर

इसे भारत में अपराजिता का फूल भी कहा जाता है। ये फूल नीले रंग का होता है, और पीले भाग तितली जैसा लुक देता है। इसके फूल दो इंच जितने चौड़े होते हैं, जो बिल्कुल तितली जैसा लुक देता है। आप इसे गर्म और नमी वाले मौसम में आसानी के उगा सकते हैं। जो लोग पहली बार पौधा लगा रहे हैं उनके लिए ये बढ़िया च्वाइस बन सकता है।

ये भी पढ़ें- विंटर सीजन में खिलेंगे गजेनिया से लेकर डहलिया तक, बस अपनाएं ये 5 स्मार्ट गार्डनिंग केयर टिप्स

व्हर्लिंग बटरफ्लाई

भारत में इसे व्हाइट गौरा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सफेद रंग के छोटे फूल होते हैं जो तितली जैसे लगते हैं। ये पौधा काफी ज्यादा मजबूत होता है। आप इसे रेतीली और दोमट मिट्टी में उगा सकते हैं।