
बारिश का मौसम केवल गर्मी से राहत नहीं लाता है बल्कि गार्डनिंग करने के लिए वालों को बेहतरीन मौका भी देता है। अगर आपके पास बड़ी सी छत या बालकनी नहीं तो ग्रो बैग में कई सब्जियां इस मौसम में आसानी से लगाई जा सकती हैं। हालांकि, इस दौरान पानी, ड्रेनेज का ध्यान रखने की जरूरत सबसे ज्यादा होता है। यहां देखें, कौन सी 15 सब्जियां आप बिना मेहनत किए घर पर लगा सकते हैं।
भिंडी- मानसून के लिए यह सबसे आसान सब्जी है, जिसे सीधे बीज से उगाया जा सकता है। 12 इंच कंटेनर चुनें और पौधे को रोजाना 6 घंटे धूप दें। यह 50-60 दिनों में फल देने लगती है।
हरी मिर्च- हरी मिर्च को छोटे से गमले में उगाया जा सकता है। पौधो के अच्छी रोशनी देने के साथ जल निकासी वाली मिट्टी में रखें।
बैंगन- लंबे समय तक उत्पादन चाहते हैं तो बैंगन अच्छा विकल्प है। यह 12-15 इंच गमले में उग जाता है।
चेरी टमाटर- चेरी टमाटर उगाने के लिए बड़ा कंटेनर लें। इसे ऐसी जगह रखें, जहां धूप अच्छे े होती है। बारिश के मौसम में ज्यादा गीली मिट्टी पौधा खराब कर सकती है।
लौकी- लौकी मानसून में तेजी से बढ़ती है। इसे बड़े ग्रो बैग या कंटेनर में लगाएं। इसके लिए मजबूत जाली, रस्सी का सहारा लें। बालकनी की रेलिंग या छत पर वर्टिकल सपोर्ट देना न भूलें।
ये भी पढ़ें- कबाड़ से बनाएं वर्टिकल गार्डन टॉवर, बालकनी के छोटे कोने में उगेंगे ढेरों पौधे
तुरई- बारिश में तुरई भी तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है। यह बेल रूप में आती है इसलिए जाली से सहारा दें।
करेला- बारिश में करेले की बेल तेजी से बढ़ती है। इसे लगाने के लिएन 20 इंच का गमला लें। पौधे को मजबूत जाली से सहारा दें, बेल को ऊपर चढ़ाने के लिए अच्छी हवा और रोशनी जरूरी है।
पालक- पालक को चौड़े और उथली ट्रे में लगाया जा सकता है। बीजों को मिट्टी के ऊपर फैलाकर हल्की मिट्टी डालें। जब पत्तियां आ जाए तो बाहरी पत्तियों की कटाई कर दें। इससे पौधा तेजी से बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- फोटो लगाने के 5 क्रिएटिव आइडिया, साथ में करें खाली दीवार का मेकओवर
चौलाई- यह तेजी से तैयार होने वाली सब्जी है। इसे छोटे गमले में उगाया जा सकता है। कम समय में हरी सब्जी उगाना चाहते हैं तो यह बेहतरीन विकल्प है।
मूली- मूली के लिए हमेशा 10-12 इंच गहरे कंटेनर का यूज करें। बीजों को बहुत पास-पास मत लगाएं। शुरुआती दौर में छंटाई करते रहे ताकि जड़ों को बढ़ने की जगह मिले।
फ्रेंच बीन्स- 12 इंच गमले में यह आसानी से उग जाएं। बीज बोने के 50-60 दिनों में फलियां आने लगती हैं।
पुदीना- पुदीना उगाने के लिए इसके डंठल से निचले हिस्से की पत्तियां हटा दें और पानी में रखें। एक हफ्ते बाद जड़ निकलने पर मिट्टी में लगाएं। इसके लिए बड़ा और चौड़ा कंटेनर इस्तेमाल करें।
अदरक- बड़े ग्रो बैग में अदरक आसानी से उगेगी। इसके लिए मिट्टी ढीली और जल निकासी वाली यूज करें। फसल को तैयार होने में वक्त लगता है लेकिन सही मेहनत अच्छा रिजल्ट देती है।
अरबी- बड़े ग्रो बैग में लगाएं। बारिश के लिए मिट्टी नम रखें। पानी जमा होने पर पौधा सड़ सकता है।
माइक्रोग्रीन्स- इन्हें आप घर के अंदर ट्रे में उगा सकते हैं। 7-15 दिनों में फसल तैयार हो जाती है। इसे ट्रे में लगाते वक्त हवा संचार का ध्यान रखें। ज्यादा नमी पौधा खराब कर सकती है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.