कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ से फसल बर्बाद होते हैं, जिसकी वजह से किसान बेहाल रहते हैं। ऐसे में मशरूम उत्पादन किसानों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। इसके फसल को तैयार करने में महीनों की मेहनत नहीं, बल्कि 30–45 दिन की लो मेंटेंस प्लान लगता है और लाखोंकी फसल तैयार हो जाती है। इस फसल को तैयार करने के लिए बस सही ट्रेनिंग और बाजार जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, 1 एकड़ धान से जहां औसतन 40-60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ होता है, वहीं 500–1000 वर्गफुट में मशरूम उत्पादन से 1-3 लाख रुपये तक की कमाई संभव है।