कटिंग में नहीं आ रहीं जड़ें? केमिकल छोड़ें, किचन की ये 5 चीजें बनेंगी नेचुरल रूटिंग हार्मोन

Published : Aug 04, 2026, 05:30 PM IST
Natural Rooting Hormone

सार

Homemade Rooting Hormone: कटिंग से पौधे उगाने में जड़ें नहीं बन रहीं? जानिए ऐलोवेरा, हल्दी, जैसी किचन की 5 चीजों से नेचुरल रूटिंग हार्मोन बनाने का आसान तरीका। एक्सपर्ट द्वारा बताए गए घरेलू उपाय कटिंग को सड़ने से बचाने के उपाय।

कटिंग से पौधे लगाने का तरीका न केवल आसान बल्कि बिजी रहने वाले लोगों के लिए रामबाण का काम भी करता है। इस प्रोसेस में बीज की आवश्यकता नहीं होती बस स्वस्थ पौधे से नया पौधा बनाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि सही तरीका अपनाने के बावजूद भी, कटिंग में जड़े नहीं आती हैं। ऐसे में अक्सर केमिकल रुचिंग हार्मोन्स इस्तेमाल करने की बजाय किचन में रखी चीजों का सहारा लिया जा सकता है। जिसके बारे में खुद एंटरप्रेन्योर रामानंद कुशवाहा ने बताया है।

रूटिंग हार्मोन्स क्या होता हैं ?

सरल भाषा में समझे तो Rooting Hormone एक प्राकृतिक यौगिक होता है जो पौधों की कटिंग या कलमों में जल्दी मजबूत जड़ें विकसित करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से कटिंग के सड़ने-सूखने की संभावना काफी ज्यादा कम हो जाती है। अगर यह आपके पास नहीं है तो किचन में रखी चीजों से भी नेचुरल रूटिंग हार्मोन बना सकते हैं।

कटिंग उगाने के 5 आसान रुटिंग हार्मोन्स

1- ऐलोवेरा जेल

  • कटिंग उगाने के लिए रुटिंग हार्मोन्स के लिए आप ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें एंटी-बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो कटिंग को खराब होने से बचाते हैं।
  • कैसे इस्तेमाल करें- ऐलोवेरा की ताजी पत्ती का जेल और किसी बर्तन में अच्छे से मैश कर लें। अब कटिंग के निचले हिस्से को जेल में डुबोकर मिट्टी में न गाड़े। कटिंग में जेल लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

2- ऐलोवेरा-प्याज और दालचीनी का पेस्ट

  • अगर आप चाहते हैं कि कटिंग बिल्कुल फ्रेश और स्वस्थ रहे तो ऐलोवेरा-प्याज और दालचीनी का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सख्त से सख्त टिंग में जड़े तेजी से निकाल देता है।
  • कैसे बनाएं- एक कटोरी एलोवरा जेल में 1 मीडियम साइज का कटा हुआ प्याज और 24 घंटे पानी में भिगोया हुआ एक दालचीनी का टुकड़ा डालकर पेस्ट तैयार करें। कटिंग का निचले सर को पेस्ट में 5-10 मिनट तक डुबा रखें और सूखने पर मिट्टी पर लगा दें।

ये भी पढ़ें- भगवान हनुमान से प्रेरित हिंदू बेबी बॉय नेम्स 2026

3- हल्दी पाउडर

  • किचन में रखा हल्दी पाउडर केवल सब्ज में ही बल्कि कटिंग लगाने के भी काम आता है। इसमें नेचुरल एंटीबायोटिक-एंटी फंगल एजेंट गुण होते हैं जो फंगस को रोकने को काम करता है।
  • कैसे यूज करें - कटिंग के निचले और ऊफरी कटे हुए सिरे को पानी में हल्का गीला करें और हल्दी पाउडर से अच्छी से कोट कर दें।

ये भी पढ़ें- Lumba Rakhi Designs: ट्रेंडी झुमका स्टाइल लुंबा राखी डिजाइन

4 दालचीनी का पाउडर

  • कटिंग को खराब होने से बचाने में दालचीनी का पाउडर भी अच्छा विकल्प है। यह न केवल जड़ों की विकास को उत्तेजित करता है बल्कि कटिंग को सड़ने से भी बचाता है। अमरूद-बोगनवेलिया जैसी सख्त लकड़ी वाली कटिंग्स के लिए यह बहुत फायदेमंद हैं।
  • कैसे इस्तेमाल करें- कटिंग के नीचे वाले हिस्से को पानी में भिगोकर दालचीनी पाउडर में डुबाएं ताकि पाउडर तने पर चिपक जाएं। इसके बाद मिट्टी में लगा दें।

5- हल्दी-दालचीनी का पाउडर

कटिंग से बेहतर परिणाम की उम्मीद है तो आप 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर का नुस्खा चुनें। एक बाउल में दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को कटिंग में लगाने से जड़ों का विकास दो गुना तेजी से होता है।

वीडियो लिंक- कटिंग में जल्दी जड़ लाने का शानदार देसी तरीका

सोर्स- फेसबुक 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गार्डन में बार-बार आ रही हैं चींटियां? ₹10 की लक्ष्मण रेखा चॉक से मिलेगा आसान समाधान
लाल से लेकर चिकनी मिट्टी में भी खूब खिलेंगे प्लांट्स, माली ने बताया Soil mixture का सीक्रेट