Succulent Plants: पॉजिटिविटी संग स्टाइल कॉम्बो, नवरात्रि में सेक्युलेंट प्लांट्स से ऐसे करें डेकोर

Published : Mar 18, 2026, 01:30 PM IST
Succulent Plants

सार

DIY Succulent Decor: इनडोर डेकोर के लिए कौन-से सक्यूलेंट्स प्लांट्स लगाएं? एलोवेरा, जेड प्लांट, एचेवेरिया, हावोर्थिया और मोती की माला जैसे 5 आसान और खूबसूरत पौधों से घर को बनाएं ग्रीन और स्टाइलिश।

नवरात्रि के 9 दिन देवी मां को समर्पित होते हैं। ऐसे में न सिर्फ मन में सकारात्मकता आती है बल्कि व्यक्ति खुद को ऊर्जावान महसूस करता है। आप घर के माहौल को पॉजिटिव बनाने के लिए सेक्युलेंट प्लांट्स डेकोर कर सकते हैं। सेक्युलेंट पौधे रसीले प्लांट होते हैं, जिनकी पत्तियां काफी फूली हुई होती हैं। जानिए इनडोर प्लांट्स में क्या कौन-सी डेकोरेशन चुन घर के वातावरण को खूबसूरत बनाया जा सकता है। 

डेकोरेटिव पॉट्स और प्लांटर्स

सिंपल गमलों की जगह सिरेमिक, टेराकोटा या जियोमेट्रिक डिजाइन वाले प्लांटर्स आप इनडोर में सजा सकते हैं। व्हाइट, पेस्टल टोन प्लांटर्स के साथ सक्यूलेंट्स प्लांट्स बहुत क्लासी लगते हैं। आप इन्हें बालकनी के पास रख सकते हैं। 

प्लांट्स के साथ रखें पेबल्स

आप गमले या फिर बालकनी में मिट्टी के ऊपर व्हाइट, ब्लैक या मल्टीकलर स्टोन रख सकते हैं। ये देने में काफी आकर्षक लगते हैं और घर के माहौल को नवरात्रि में काफी सुंदर दिखाएंगे। 

कैरोमा कैंडिल्स से सजाएं प्लांट

मार्केट में डिफरेंट एरोमा वाली कैंडल्स आसानी से मिल जाती हैं। इन्हें सेक्युलेंट प्लांट्स के आसपास सजा सकती हैं। ये न सिर्फ घर में रोशनी बढ़ाएंगे बल्कि वातावरण को सुगन्धित कर देंगे।

रखें मिनी शोपीस 

छोटे बुद्धा, एनिमल फिगर या एब्सट्रैक्ट शोपीस को आप सेक्युलेंट प्लांट्स के साथ रख सकते हैं। ज्यादा स्पेस है, तो छोटे के बजाय थोड़े बड़े शोपीज खरीदकर घर को सजाएं।

फेयरी लाइट्स घर को देंगी पॉजिटिव वाइब्स

फेयरी लाइट्स के साथ सक्यूलेंट्स प्लांट्स की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। शाम के समय घर को soft glow मिलता है और साथ ही बिना ज्यादा डेकोरेशन के घर चमकता है।

वॉल आर्ट या फोटो फ्रेम

पौधे के पीछे छोटा फ्रेम या आर्टवर्क लगाकर पूरा कॉर्नर सजाना जा सकता है। आप चाहे को वॉल स्टीकर का भी यूज कर सकते हैं, जो आसानी से ऑनलाइन मिल जाता है।

और पढ़ें: Holy Basil Home Decor Gardening: 100Rs में बदलें फुल इंटीरियर, लिविंग रूम-विंडो जैसी 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग

इनडोर में कौन-से सक्यूलेंट्स प्लांट्स लगाएं?

एलोवेरा: यह सबसे पॉपुलर सक्यूलेंट है, जो कम पानी में भी आसानी से ग्रो करता है।

जेड प्लांट:  छोटे-छोटे मोटे पत्ते जेड प्लांट को बहुत क्यूट और डेकोरेटिव दिखाते हैं।

एचेवेरिया: गुलाब की तरह दिखने वाला यह प्लांट इनडोर डेकोरेशन के लिए चुना जा सकता है।

हावोर्थिया: छोटा और कॉम्पैक्ट प्लांट टेबल या शेल्फ के बेस्ट हैं।

और पढ़ें: Dragon Fruit Farming at Home: गमले में लगाएं ड्रैगन फ्रूट, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स और पाएं

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Dragon Fruit Farming at Home: गमले में लगाएं ड्रैगन फ्रूट, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स और पाएं जबरदस्त पैदावार
Holy Basil Home Decor Gardening: 100Rs में बदलें फुल इंटीरियर, लिविंग रूम-विंडो जैसी 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग