
अगर आप नर्सरी से हरे भरे पौधे लाकर घर में लगाते हैं और वह सूख जाता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप ऐसे अकेले नहीं हैं, जिसके साथ ऐसा होता है। नर्सरी से पौधा लाना जितना आसान होता है, उसे हरा भरा रखना उतना ही चैलेंजिंग। कुछ छोटी-छोटी गलतियां पौधे को सूखा (Plant Drying Reasons) बना देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि नर्सरी से लाने के बाद आपका पौधा हमेशा हरा भरा रहे और सूखे नहीं, तो माली की बताई इन 5 गलतियों को करने से बचें।
घर में पौधा लाने के बाद उसे तुरंत बाद नए गमले में लगाने की गलती ना करें। आपके करीब 4 से 5 दिन इंतजार करना चाहिए। ऐसा करने से पौधा एडजस्ट हो जाता है और रीपॉटिंग करने के दौरान समस्या नहीं होती।
अगर आप घर में नया पौधा लगा रहे हैं, तो उसे बार-बार पानी देने से बचें। जब मिट्टी सूखने लगे, तभी पानी देना चाहिए। ओवरवॉटरिंग की वजह से पौधा सूख सकता है।
और पढ़ें: लोहे का रद्दी पिंजरा बनेगा महंगा डेकोर पीस, ₹0 में ऐसे दें घर को रॉयल लुक
जब भी आप प्लांट लगा रहे हैं, तो उसके बारे में माली से जानकारी जरूर लें। पौधे को सही लाइट कई बार न मिलने के कारण भी वो जल्दी खराब हो जाते हैं। कुछ पौधों को अधिक धूप चाहिए होती है, वहीं कुछ को छांव। अगर आप इस बात का ध्यान रखेंगे, तो पौधा लगाने के बाद वह सुखेगा नहीं।
जब आप नर्सरी से पौधा खरीदते हैं, तो माली खाद भी देता है। अगर आप यह सोचते हैं कि ज्यादा खाद देने से पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी, तो आप गलत हैं। नया पौधा पहले से ही पोषक तत्व से भरी मिट्टी में लगा होता है। अगर रीपॉटिंग करने के बाद फिर से खाद डाल देंगे, तो वह जल भी सकता है। आपके करीब 2 से 3 हफ्ते का इंतजार करने के बाद ही खाद डालनी चाहिए।
जब आप नर्सरी से घर में पौधा ला रहे हैं, तो उसे अचानक से छांव में या तेज धूप में बिल्कुल ना रखें। नर्सरी के वातावरण के अनुसार ही घर का वातावरण एडजस्ट करें और पौधे लगाएं।
और पढ़ें: Terrace Garden Plants: टेरेस पर बनाएं हाइड्रोपोनिक्स गार्डन, आसानी से ग्रो होंगे 5 प्लांट
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.