Plant Shelf Photos: पौधे से करें होम इंटीरियर ! बालकनी-रूम के लिए स्टाइलिश प्लांट शेल्फ

Published : Apr 28, 2026, 11:30 AM IST
Best plant stands for indoors Outdoor

सार

Best plant stands for home: पौधे लगाने का शौक है लेकिन घर में जगह कम हैं तो गमले रखने के लिए देखें स्टैंडिंग से वॉल माउंटेड शेल्फ डिजाइन्स जो आर्टिस्टिक लुक देने के साथ इंटीरियर में भी चार चांद लगाएंगी। 

मॉडर्न जमाने में पौधे लगाने का तरीका भी बदल गया है। पहले तो घर के पीछे या फ्रंट में बड़े-बड़े गमलों में प्लांट्स लगाए जाते थे लेकिन आज ये इंटीरियर और होम डेकोर का मेन पार्ट हैं। पौधे घर को हरियाली और पॉजिटव एनर्जी ही नहीं देते बल्कि सुंदरता में भी चार चांद लगाते है। अगर आप भी प्लांटिंग की शौकीन हैं लेकिन लो स्पेस हमेशा बाधा बनता है तो आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं Modern Plants Shelf Ideas, जो इनडोर, बालकनी के लिए परपेक्ट है। आप इनमें एक साथ प्लांट्स लगाकर एस्थेटिक विद चिक लुक पा सकती हैं।

PVC पैनल प्लांट शेल्फ

Wall Corner को सजाने के लिए पीवीसी पैनल प्लांट शेल्फ गुड ऑप्शन है, ये केवल आशियाने को रिच लुक नहीं देगा बल्कि पौधों की संख्या भी बढ़ाएगा। आप इसमें छोटे-छोटे गमलों में पौधे लगाएं। कोशिश करें प्लांटर मिट्टी की बजाय मार्बल या फिर सरेमिक हो ये हाई-फाई लगने के साथ रंग के पेंट संग मैच कर जाते हैं।

वॉल माउंटेड प्लांटर शेल्फ

घर फर्नीचर से भरा हुआ है लेकिन दीवारें खाली हैं तो आप इस तरह के वॉल माउंटेड प्लांटर शेल्फ चुनें। ये वुडन से लेकर लकड़ी की कोटिंग या एल्युमिनियम मटेरियल पर मिल जाएंगे। आप इन्हें बालकनी या फिर बेडरूम में लगाएं, जो क्लीन-स्लीक लुक देते हुए सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।

हेक्सागन शेल्फ आइडिया

दीवार को मॉडर्न आर्ट गैलरी जैसा लुक देने के लिए आप हेक्सानग शेल्फ लगवाएं। अगर इन्हें चुन रहे हैं तो दूरी का खास ख्याल रखें, वरना सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। अलग-अलग ऊंचाई पर 3-4 शेप्स लगवा सकते हैं। इनमें मनी प्लांट, ट्रेलिंग प्लांट और लटकने वाली बेलें ज्यादा प्यारी लगती हैं।

ये भी पढ़ें- Old Book Makeover: रद्दी नहीं काम की पुरानी कॉपी किताबे, बनाएं रेट्रो डेकोरेटिव आइटम

वर्टिकल एस्मेट्रिक वॉल शेल्फ

लिविंग रूम के लिए ये शेल्फ बहुत ही मॉडर्न और आर्टिस्टिक है। इसमें लकड़ी के ब्लॉक को अलग-अलग ऊंचाई पर लगाकर शेल्फ दिए गए हैं जो दिखने में बिल्कुल पेड़ की टहनियों सा लुक देते हैं। आप इनमें पर्ल ऑफ स्ट्रिंग या बेले लगाकर और भी सुंदर बना सकती हैं।

बोहो आर्क स्लॉटेड वॉल

100% नेचुरल वुडन से तैयार ये स्लॉटेड वॉल मिड सेंचुरी स्टाइल से इंस्पायर्ड हैं, जो दो चौड़े शेल्फ के साथ आता है। आप इसमें छोटे और मीडियम साइज गमले रख सकती हैं। अगर आप दीवार को सेंटरपीस बनाना चाहती हैं तो इसे चुनें।

ये भी पढ़ें- Kids Milk Bottle Reuse: बच्चों की मिल्क बोतल-थर्मस से बनाएं क्यूट DIY प्लांटर

कॉर्नर डायमंड शेल्फ

यह शेल्फ उन घरों और फ्लैट्स के लिए परफेक्ट है, जहां जगह न के बराबर है। आप इसे घर के किसी भी कोने में लगा सकती हैं। डायमंड शेल्फ पर सेकुलेंट, कैक्टस और छोटे प्रजाति के पौधे ज्यादा अच्छे लगते हैं।

आयरन स्टैंड शेल्फ

घर में जगह की कमी नहीं है तो आप इस तरह की फ्लोर स्टैंडिंग शेल्फ भी चुन सकती हैं। ये छोटे-बड़े हर तरह के पौधों के लिए परफेक्ट है। अगर इसे चुन रही हैं तो जगह ऐसी चुनें जहां डायरेक्ट-इनडायरेक्ट 4-5 घंटे धूप आती हो।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Terrace Garden Ideas: 5 टैरेस गार्डन आइडिया, छोटी छत लगेगी मिनी कैफे
DIY Garden Fountain: मटके से लेकर बाउल तक, इन चीजों से बनाएं 4 खूबसूरत फाउंटेन