Water Plants: मिट्टी खाद की नहीं जरूरत, पानी में ही खिल जाएंगे 5 वाटर प्लांट्स

Published : Feb 13, 2026, 02:43 PM IST

Indoor decor plants: घर में कम जगह में भी आप पानी में उगने वाले इनडोर प्लांट्स जैसे सिंगोनियम, पीस लिली, स्नेक प्लांट आदि से हरियाली ला सकते हैं। वॉटर प्लांट्स मिट्टी और खाद के बिना सिर्फ साफ पानी और इनडायरेक्ट लाइट में आसानी से उगाया जा सकता है।

PREV
14
स्नेक प्लांट (Snake Plant)

घर में स्पेस कम है लेकिन फिर भी हरे-भरे पौधे लगाना चाहते हैं, तो आप मिट्टी के बजाय पानी वाले पौधे चुन सकते हैं। ऐसे पौधों को थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है लेकिन इसे पानी में रखकर उगाया जा सकता है। आप छोटे ग्लास कंटेनर का इस्तेमाल प्लांट के लिए कर सकते हैं। अब तक आपने स्नेक प्लांट को गमले में लगा हुआ देखा होगा लेकिन स्नेक प्लांट यह कम पानी में भी आसानी से ग्रो करता है।7–10 दिन में पानी बदलना काफी होता है।इसे कम रोशनी में भी रखा जा सकता है, इसलिए बेडरूम बेस्ट रहेगा।

लकी बैंबू (Lucky Bamboo)

कांच के वास में रखें लकी बैंबू का पौधा आप रख सकते हैं। ये स्टडी टेबल या ऑफिस टेबल के लिए बेस्ट होते हैं। इसमे RO या फिल्टर किया पानी डालें। 7 दिन में पानी बदलें ताकि बदबू न आए। सीधी धूप से बचाकर हल्की रोशनी ये बैंबू प्लांट रखें।

24
पीस लिली (Peace Lily)

सफेद फूल वाला पीस लिली देखने में काफी सुंदर लगता है। इस वाटर प्लांट को लगाने के लिए थोड़ा बड़ा पानी का कंटेनर लें। पानी हमेशा साफ रखें और 5–7 दिन में बदलें।डायरेक्ट धूप से बचाएं और ब्राइट लेकिन इनडायरेक्ट लाइट नहीं पड़नी चाहिए। पानी समय पर नहीं बदलेंगे, तो पत्ते पीले पड़ने लग जाएंगे।

और पढ़ें: Different Type of Cauliflower: सफेद, बैंगनी या नारंगी? किस रंग की गोभी है सेहत और स्वाद में नंबर 1

34
सिंगोनियम (Syngonium)

सिंगोनियम प्लांट पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे टेबल या हल्की धूप वाले स्थान में इनडायरेक्ट लाइट में रखें।पत्तियां चमकदार रखने के लिए 10–15 दिन में हल्के से साफ जरूर करें। इस तरह से आप बिना मिट्टी और खाद के पानी में हरे भरे प्लांट उगा सकती हैं।

44
मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट काफी पॉपुलर वॉटर प्लांट है जिसे ज्यादातर घरों में उगाया जाता है। आप खाली कांच की पड़ी शीसी में पानी भरकर इस पौधे के तने को डाल सकते हैं। इसे साफ पानी में रखें और हफ्ते में एक बार पानी को चेंज कर दें। मनी प्लांट को तेज धूप नहीं बल्कि हल्की रोशनी की जरूरत पड़ती है। आप 10 से 15 दिन में जड़ों को धोकर पौधों को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।

और पढ़ें: Foliage Plant Care: रंग-बिरंगी पत्तियां नहीं पड़ेंगी पीली, ऐसे करें फोलिएज प्लांट की केयर

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories