
किचन में बास्केट या टोकरी का लंबे समय तक इस्तेमाल करने के कारण या तो वह पुरानी से दिखने लगती है या फिर कहीं से टूट जाती हैं। ऐसी बास्केट को फेंकने के बजाय आप उनका इस्तेमाल गार्डनिंग में कर सकते हैं। जी हां! लड़की या प्लास्टिक की टोकरी को प्लांटर बनाना बहुत ही आसान है। ये आपके गार्डन या बालकनी के लिए एक बजट फ्रेंडली आइडिया साबित हो सकता है। सही तरीके से तैयार अगर आप करेंगे, तो यह लंबे समय तक चलेगा। आइए जानते हैं कि पुरानी किचन की टोकरी से प्लांटर कैसे बनाया जाए।
अगर आपके पास बैंबू या लकड़ी, प्लास्टिक की पुरानी या थोड़ी टूटी टोकरी है, तो पहले उसे आपको मजबूत बनाना होगा। टोकरी के अंदर प्लास्टिक शीट या कोकोपीट लाइनर लगाएं। लकड़ी की टोकरी में ये स्टेप बहुत जरूरी होता है ताकि पानी के कारण लकड़ी खराब ना हो। आप टोकरी को वाटरप्रूफ प्लेयर बनाकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद टोकरी के नीचे दो से तीन छोटे छेद बनाएं ताकि इसमें पानी जमा ना हो और ना ही जड़े सड़े।
और पढ़ें: Bedroom Plants: शादी के बाद बेडरूम में लगाएं ये 5 प्लांट्स, तन-मन रहेगा हेल्दी और रिश्ता होगा अटूट
सबसे पहले गार्डन सॉइल, कंपोस्ट और रेत को एक अनुपात एक में मिलाएं। इस मिक्सचर को टोकरी में थोड़ा खाली रखकर भर लें। आप टोकरी के साइज के हिसाब से इसमें बड़े या छोटे पौधे लगा सकते हैं। छोटे पौधों में मनी प्लांट, सुक्युलेंट्स या हर्ब लगाएं। पौधे को हल्के हाथ से सेट करें।
अगर आप टोकरी को सुंदर दिखना चाहते हैं तो उसको पेंट भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें रिबन, जूट, लेस या मिरर वर्क से सजाएं। आप इसे अपने लिविंग रूम में भी रख सकते हैं ताकि घर की खूबसूरती 2 गुना बढ़ जाए।
और पढ़ें: PCC planter: मजबूती+स्टाइल का बेजोड़ संगम, गार्डन की शोभा बढ़ाएं पीसीसी प्लांटर
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.