
आपने घर में गार्डनिंग नहीं शुरू की है, तो नए साल में इसे शुरू कर सकते हैं। अपनी बालकनी में आप लाल रंग के फूल लगाकर उन्हें रंगीन बना सकते हैं। लाल रंग के फूल का नाम सुनते ही मन में गुलाब और गुड़हल का नाम याद आता है। लेकिन आप इसके अलावा भी कई लाल रंग के खूबसूरत फूल बालकनी में सजा सकते हैं। तो बालकनी को खूबसूरत और रंगीन बनाने के लिए रेड कलर फ्लॉवर्स चुनें। अगर अब तक आपको लाल रंग के फूलों के नाम नहीं पता है, तो यहां पर हम आपको 5 आप्शन बताएंगे, जिसे आप अपनी बालकनी गार्डनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं लाल रंग के कुछ खास फूलों के बारे में।
रेड गेरैनियम बालकनी के लिए बेहतरीन फूलों में से एक है। इस फूल को आप सर्दियों में भी लगा सकते हैं क्योंकि ये कम धूप में भी अच्छे से खिलता है। आपको लंबे समय तक फूल मिलते रहेंगे। आप चाहे तो हैंगिंग पॉट और रेलिंग प्लांटर में भी लाल फूल लगा सकती हैं।
रेड रोज या गुलाब प्रेम और खूबसूरती का सिंबल होते हैं।आपको बालकनी में बड़े नहीं बल्कि मिनी या देसी गुलाब उगाने चाहिए। नियमित देखभाल करेंगे तो सालभर आपकी बालकनी लाल फूलों से लदी रहेगी। अगर गुलाब को रोजाना 4–5 घंटे धूप मिल जाए, तो भी पर्याप्त है।
और पढ़ें: बढ़ते दामों से पाएं राहत! लगाएं ये 6 पौधे और खाएं फ्रेश सब्जियां
अपने घर को खूबसूरत दिखना है, तो आप रेड पेटूनिया के छोटे और लाल रंग के चमकीले फूलों को अपनी बालकनी में सजा सकते हैं। सर्दियों में यह फूल खूब खिलते हैं और कम देखभाल करने पर भी पेड़ हरा भरा रहता है। आप इस पौधे को लगाने के लिए बीज या नर्सरी प्लांट दोनों ही खरीद सकते हैं। 8 इंच के गमले में हल्की मिट्टी भरकर पेड़ लगा दें और अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाएं।
रेड बेगोनिया को कम धूप की जरूरत पड़ती है और ये आसानी से बालकनी में उगाए जा सकते हैं। रेड बेगोनिया के फूल और पत्तियां दोनों ही दिखने में आकर्षक लगती हैं। कम पानी और कम देखभाल कर पॉजिटव वाइब पाएं।
और पढ़ें: दिल्ली में सरकार दे रही है मुफ्त पौधे, जानिए कहां और कैसे मिलेंगे
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.