Green Chillies At Pot: घर पर गमले में हरी मिर्च उगाने के लिए सबसे अच्छे बीज कैसे चुनें? हरी मिर्च के पौधे के लिए सही मिट्टी और गमला कैसा होना चाहिए? ज्यादा मिर्च पाने के लिए पौधे में कौन-सी आसान ट्रिक अपनाई जाती है?
अगर आप किचन गार्डन शुरू करने की सोच रहे हैं, तो हरी मिर्च एक ऐसा पौधा है जिसे आसानी से घर में गमले में उगाया जा सकता है। यह कम जगह में भी अच्छी तरह बढ़ता है और कुछ ही महीनों में आपको ताज़ी, ऑर्गेनिक मिर्च देता है। बस सही बीज, सही मिट्टी और थोड़ी देखभाल के साथ आप अपने बालकनी या छत पर हरी मिर्च की भरपूर फसल पा सकते हैं।
26
अच्छे क्वालिटी के बीज से शुरुआत करें
स्वस्थ पौधे के लिए अच्छे बीज बहुत जरूरी हैं। आप नर्सरी से हरी मिर्च के बीज खरीद सकते हैं या घर में सूखी लाल मिर्च से भी बीज निकाल सकते हैं। बीजों को छोटे कंटेनर में मिट्टी भरकर बोएं और हल्का नम रखें। लगभग 5-7 दिनों में छोटे-छोटे पौधे निकलने लगेंगे।
36
सही गमला और मिट्टी का मिश्रण चुनें
हरी मिर्च के पौधे की जड़ें अच्छी तरह फैलें, इसके लिए कम से कम 12 इंच गहरा गमला लें। सिर्फ साधारण मिट्टी न भरें, बल्कि यह मिश्रण तैयार करें। 50% बगीचे की मिट्टी, 30% वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर खाद और 20% रेत या कोकोपीट लें। सभी को अच्छी तरह मिलाएं। यह मिश्रण मिट्टी को हल्का, हवादार और पोषक बनाता है, जिससे पौधा तेजी से बढ़ता है।
46
पौधों की सही तरीके से रोपाई करें
जब पौधे 4-5 इंच लंबे हो जाएं, तब उन्हें बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें। जड़ों को नुकसान न हो इसका ध्यान रखें। एक गमले में केवल 1-2 पौधे ही लगाएं ताकि उन्हें पर्याप्त जगह और पोषण मिल सके। हरी मिर्च के पौधे को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे धूप की जरूरत होती है। बालकनी, छत या धूप वाली खिड़की इसके लिए सबसे अच्छी जगह है। अगर धूप कम मिले तो फूल गिर सकते हैं और फल नहीं बनते।
56
सही तरीके से पानी दें
मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें। ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं। बहुत सूखी मिट्टी से पौधा कमजोर हो जाता है। जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें।
जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो उसके ऊपर वाले हिस्से (टॉप ग्रोइंग टिप) को हल्का सा तोड़ दें या पिंच करें। इससे पौधे में ज्यादा शाखाएं निकलती हैं और फूल व मिर्च की संख्या बढ़ जाती है। मिर्च के पौधों में अक्सर लीफ कर्ल और अन्य कीटों की समस्या हो सकती है। हफ्ते में एक बार नीम तेल का स्प्रे करें। इसके अलावा पतला किया हुआ खट्टा छाछ (buttermilk) स्प्रे करें। आप केला, अंड के छिलके का पानी भी डालकर मिर्च की पैदावार बढ़ा सकते हैं।