Snake Plant की ग्रोथ और लाइफ दोनों बढ़ाएगा ये एक स्मार्ट गार्डनिंग आइडिया

Published : Jun 04, 2026, 01:45 PM IST
smart gardening tip to increase snake plant life

सार

Snake Plant Care Tips: स्नेक प्लांट की लाइफ बढ़ाने का स्मार्ट आइडिया क्या है? स्नेक प्लांट के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी होती है? स्नेक प्लांट को कितनी धूप की जरूरत होती है?

घर के गार्डन में हम कई तरह के पौधे लगाते हैं। ज्यादातर लोग रंग-बिरंगे फूल या फिर शो प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। इसकी वजह ये है कि इनकी ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती और ये आसानी बड़े हो जाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि एक प्लांट ऐसा भी है, जिसे भी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और इससे आपके आसपास फैली निगेटिविटी भी दूर भाग जाती है। हम यहां बात कर रहे हैं स्नेक प्लांट की। ये बहुत ही खास होता है और महज एक स्मार्ट आइडिया से इसकी ग्रोथ साल-दर-साल बढ़ाई जा सकती हैं। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल...

स्नेक प्लांट्स है बहुत खास

कई लोग सिर्फ लुक और नाम की वजह से स्नेक प्लांट्स को अपने गार्डन में लगाना पसंद नहीं करते हैं। वैसे, आपको बता दें कि स्नेक प्लांट्स काफी खास होते हैं और इन्हें गार्डन, टेरिस गार्डन या घर के अंदर भी गमलों में लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि स्नेक प्लांट को अपने घर में लगाते हैं तो कोई भी निगेटिव पावर आपके घर में नहीं आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करता है और हवा में मौजूद नमी को कम करता है। कहा जाता है कि इसे लगाने से एयरबोन एलर्जी कम होती है। ये पौधा कई हानिकारक तत्व जैसे जिलीन, टोल्यून और नाइट्रोजन ऑक्साइड को तेजी से हटाता है। वैसे तो स्नेक प्लांट को देखभाल की जरूरत कम होती हैं, लेकिन कभी-कभी इन मजबूत पौधे की भी देखरेख करनी पड़ती है। कभी-कभी इसमें कीट-फफूंद की समस्या या धीमी वृद्धि के कारण इसपर ध्यान देना पड़ता है। हालांकि, एक स्मार्ट आइडिया से आप बिना मेहनत और खर्च किए इस पौधे की लाइफ को लंबा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. ट्री स्टम्प प्लांटर से दें गार्डन को न्यू लुक, 5 आइडिया से बदलेगी बगीचे की रंगत

कैसे करें स्नेक प्लांट की लाइफ लंबी?

स्नेक प्लांट सबसे मजबूत आउटडोर और इनडोर पौधा हैं। ये कम रोशनी और अनियमित पानी देने के बावजूद भी लंबे समय तक जीवित रह सकता है। हालांकि, सभी पौधों की तरह इसे भी कुछ समस्याएं हो जाती हैं। मिलीबग से लेकर फंगल रूट इन्फेक्शन और इसके बौनेपन को रोकने के लिए रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल न करें। इसके बजाए इसमें लहसुन डाल दें। कीचन में मौजूद लहसुन स्नेक प्लांट्स के लिए रामबाण का काम करेगा। बता दें कि लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो सल्फर बेस्ड कम्पाउंड है, जिसमें कीटों को मारने के गुण होते हैं। सही और सावधानीपूर्वक उपयोग करने पर ये कीटों और संक्रमण को रोकने और पौधे के हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। लहसुन की तेज गंध और नेचुरल तेल मिलकर ऐसा वातावरण बनाते हैं जिससे कीट-पतंगे दूर भागते हैं। इसके लिए 2-3 लहसुन की कलियों को पीसकर 1 लीटर पानी में मिला लें और रात भर रखा रहने दें। अगली सुबह पानी को छानकर सप्ताह में एक बार पत्तियों पर छिड़कें। आपका स्नेक प्लांट सालों साल हरा-भरा रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- स्नेल प्लांट में पानी कितनी बार देना चाहिए?

मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी दें। जरूरत से ज्यादा पानी इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

- स्नेक प्लांट की पत्तियां पीली क्यों पड़ जाती हैं?

अधिक पानी, खराब ड्रेनेज या जरूरत से ज्यादा धूप इसकी प्रमुख वजह हो सकती हैं।

- क्या स्नेक प्लांट कम देखभाल वाला पौधा है?

जी हां, ये सबसे आसान और लो-मेंटेनेंस इंडोर-आउटडोर पौधों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें.. Garden Tips: गार्डन में लाना चाहते हैं रंग-बिरंगे ढेरों पक्षियां, तो अपनाएं ये तरकीब

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गुड़, दाल और अंडे के छिलकों से घर में बनाएं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
Garden Tips: गार्डन में लाना चाहते हैं रंग-बिरंगे ढेरों पक्षियां, तो अपनाएं ये तरकीब