गार्डन का 'ब्राउन गोल्ड' ! फेंकने से पहले जान लें 5 जादुई फायदे

Published : Mar 24, 2026, 11:30 AM IST
how to make compost from leaves

सार

How to use dry leaves in garden: सूखे पत्ते जलाने की बजाय उनका सही उपयोग करें। जानें कैसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद, मल्चिंग से हटाएं खरपतवार और पौधों को बचाएं। आसान असरदार गार्डनिंग टिप्स। 

गर्मियों के मौसम में गार्डन पत्तों से भर जाता है। बगीचा साफ करने के लिए अक्सर लोग इसे जला देते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन्हें दोबारा इस्तेमाल कैसे लाया जा सकता है। अब ये केवल कचरा नहीं बल्कि बड़े काम की चीज है, जिसका सर्कुलर यूज कर कई सारी चीजों को बिल्कुल आसान बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सूखी पत्तियां कैसे इस्तेमाल करें?

सूखे पत्ते से बनाएं खाद

जंगलों में सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं होता है, लेकिन फिर भी मिट्टी हमेशा उपजाऊ रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल पेड़ों से गिरने वाले पत्ते मिट्टी में मिलकर पोषण देते हैं। यही प्रक्रिया बगीचे और खेतों में भी अपनाई जा सकती है। मिट्टी में पत्ते सड़ने पर फंगस-बैक्टीरिया इन्हें तोड़ने का काम करते हैं। मिट्टी की संरचना बेहतर होती है। इससे पौधों की जड़े मजबूत रहती है। पत्तों से कंपोस्ट बनाना काफी आसान है। इसके लिए सूखे पत्तों, सूखे पौधे और रसोई का जैविक कचरा एक साथ मिक्स कर पौधों में डाल लें। कुछ महीनों में यह बेहतरीन खाद बन जाएगी और पौधा हरा-भरा दिखेगा।

सूखे पत्ते प्रकृति के दोस्त

प्रकृति जितनी साफ रहेगी मनुष्य जीवन उतना ही आसान होगा। ऐसे में क्यों सूखे पत्तों से घर तैयार किया जाए। सर्दी का मौसम हो या गर्मियों का, तितलियों से लेकर मधुमक्खियां तक सूखी टहनियों में घर बनाती हैं। इसले आप गार्डन के कुछ हिस्सों में पत्तों को वैसा ही छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 15 Best Entrance Plants For Home: खिंची चली आएगी बरकत और समृद्धि ! मेन डोर पर लगाएं 15 पौधे

टहनियों से बनाएं घर

जहां पेड़-पौधे वहां पक्षियों का आना भी आम बात है। गर्मियों में पक्षी खाने-पीने की तलाश में दूर-दूर जाते हैं। आप सूखे पत्तों औ टहनियों के ढेरों से घर बना सकते हैं, जो छोटे जानवरों और पक्षियों के लिए सुरक्षित जगह होगी।

खरपतवार कैसे हटाएं ?

जब किसी जमीन में किसी बिना किसी पानी या खाद के पौधे उगाते हैं तो उन्हें खरपतवार कहते हैं। इन्हें हटाना आसान नहीं है, ऐसे में सूखे पत्ते काम आसान करेंगे। शीट मल्चिंग तकनीक अपनाते हुए जमीन पर कार्डबोर्ड बिछाएं। ऊपर से पत्ते और खाद डालकर छोड़ दें। कुछ दिनों में जंगली खास अपने आप खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- DIY Marble Planter Pots: मिट्टी के गमलों को दें 5 स्टार लुक, घर पर इस तरह करें मार्बल फिनिश पेंटिंग

ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल

सर्दियों में तापमान नीचे जाने से पौधों में पाला लगने और खराब होने की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में सूखी पत्तियों को स्टोर कर सकते हैं। ये ठंड में गोभी पालक जैसी फसलों को सुरक्षित रखने के साथ, जमीन में उगने वाली गाजर, चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियों को खराब होने से बचाते हैं।

कुल मिलाकर, पेड़ से गिरी टहनियां और सूखो पत्ते बेकार नहीं बल्कि गार्डन के लिए प्राकृतिक वरदान है। इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो मिट्टी केवल उपजाऊ नहीं होगी बल्कि कम पैसों में पौधे भी स्वस्थ रहेंगे।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Gardening Pots: कचरे से बनाएं सुंदर गमले, ये 5 DIY Ideas जरूर ट्राय करें
Dry Wood Planter DIY: बगीचे में पड़ी सूखी लकड़ियां नहीं बेकार, 3 तरीकों से सजाएं प्लांटर