Which Plants are Good For Home Entrance: मुख्य दरवाजे पर कौन से पौधे लगाएं ? जानें 15 ऐसे पौधों के बारे में जो घर में पॉजिटिव एनर्जी, सुख समृद्धि, साफ हवा लाते हैं। आसान देखभाल बेस्ट ऑप्शन करें चेक।

Plants for House Entrance: इंडियन हाउस होल्ड में मुख्य दरवाजा साफ-सफाई से लेकर वास्तु में खास माना जाता है। कहते हैं, यहीं से लक्ष्मी जी घर के अंदर प्रवेश करती हैं। साथ ही बाहर की दुनिया और अंदर की शांति में एक सेतु होता की तरह ,काम करता है। अगर आप भी कुछ डेकोरेशन करना चाहते हैं तो क्यों न पौधे लगाए जाए जो घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ महंगे इंटीरियर से बजट फ्रेंडली होते हैं। यहां देखें कुछ ऐसे ही प्लांट जो काम आसान करेंगे।

मुख्य द्वार के लिए कौन से पौधे सबसे अच्छे हैं ?

  1. तुलसी- यह पौधा सबसे पवित्र माना जाता है, जो मुख्य द्वार में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ हवा भी साफ रखेगा। आप भी इसे लगा सकते हैं।
  2. मनी प्लांट- मेन डोर कवर करने के लिए मनी प्लांट अच्छा विकल्प है। ये हवा से टॉक्सिन हटाने का काम करता है। घर को सुंदर और बट सोबर दिखने के लिए इसे चुनें। वास्तु में इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  3. स्नैक प्लांट- पौधों की देखभाल का ज्यादा वक्त नहीं है तो मेन गेट पर आप स्नैक प्लांट लगाएं। यह कम जगह, थोड़े पानी और देखभाल में अच्छे से पनपता है। यह रात में भी ऑक्सीजन देता है, जो हवा शुद्ध रखेगा।
  4. अरेका पाम- मुख्य दरवाजे को अलग और खूबसूरत दिखने के लिए अरेका पाम पौधा भी बढ़िया है। ये प्रदूषण कम करते हुए हवा में नमी बनाए रखता है। आप इसे लिविंग रूम में लगा सकते हैं।
  5. लकी बैंबू- मेन डोर पर ज्यादा धूप नहीं आती हैं तो लकी बैंबी परफेक्ट विकल्प है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और कम रोशनी में अच्छे से खिलता है।

ये भी पढ़ें- Small Garden Ideas: 2x2 बालकनी में भी बन जाएगा गार्डन, 5 स्पेस सेविंग गार्डनिंग ट्रिक्स

घर के मेन गेट में कौन से प्लांट लगाने चाहिए ?

  1. एलोवेरा- यदि मेन पर ज्यादा पौधे लगाने की जगह नहीं है तो आप एक गमले में एलोवेरा लगाएं, ये निगेटिव एनर्सी हटाने के साथ दिखने में सुंदर लगता है।
  2. जेड प्लांट- मुख्य गेट पर जेट प्लांट भी लगाया जा सकता है, जो कम जगह में अच्छे से पनपता है। साथ ही कम पानी में भी खिल जाता है।
  3. पीस लिली- सुंदरता के साथ मन को शांति दोने वाला पीस लिली प्लांट बहुत अच्छी तरह हवा साफ करता है। आप इसे मेन डोर पर लगाएं।
  4. चमेली- यह पौधा केवल खुशबू नहीं फैलाता बल्कि तनाव भी दूर करता है। आप गार्डन, बालकनी के साथ घर के मुख्य द्वार पर मोगरा का पौधा लगा सकते हैं।
  5. गुड़हल- मार्च के महीने में गुड़हल अच्छे से खिलता है। लाल रंग के फूल मेन डोर की सुंदरता बढ़ाने में कमी नहीं रखेगे। साथ ही यह घर में सकारात्मकता ऊर्जा लाते हैं।

ये भी पढ़ें- DIY Marble Planter Pots: मिट्टी के गमलों को दें 5 स्टार लुक, घर पर इस तरह करें मार्बल फिनिश पेंटिंग

घर के मेन डोर पर कौन से पौधे लगाएं ?

  1. बोगनवेलिया- यह पौधा दीवारों और मेन गेट के लिए बेस्ट है, अगर घर में धूप अच्छी आती हो ये और बढ़िया है। कम पानी में रंग-बिरंगे फूल वाकई सुंदर लगते हैं।
  2. जेजे प्लांट- यह पौधा बिल्कुल कम देखभाल वाला पौधा है, जो अंधेरे में भी तेजी से बढ़ता है। आप इसे फ्लैट के मेन डोर पर लगाएं।
  3. रबर प्लांट- बड़े-बड़े पत्तियों पर आने वाला यह पौधा बहुत स्टाइलिश लगता है, साथ ही घर की हवा भी शुद्ध करेगा। इसे सीधी धूप की बजाय इनडायरेक्ट सनलाइट पसंद है।
  4. गेंदा- छोटे घरों के लिए गेंदा भी अच्छा विकल्प है, जिसे वह मेन गेट पर उगा सकते हैं। यह आसानी से उग जाता है और मच्छरों को दूर भगाता है।
  5. इक्सोरा- रंग-बिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध इक्सोरा प्लांट मुख्य दरवाजे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। यह तितलियों को आकर्षित करता है। इसे ज्यादा धूप और देखभाल की आवश्यकता होती है।