
Natural Ways to Keep Bugs Off of Tomato Plants: होम गार्डनिंग (Home Gardening) करने वालों के लिए टमाटर का पौधा (Tomato Plant) सबसे पसंदीदा होता है। लेकिन जैसे ही पौधा बढ़ता है, उस पर कीड़े (Pests) लगना शुरू हो जाते हैं जैसे एफिड्स, व्हाइट फ्लाइज या छोटे कैटरपिलर। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो पौधे की ग्रोथ और फल दोनों खराब हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स से आप इन कीड़ों से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं 3 असरदार उपाय।
Neem Oil (नीम तेल) पौधों के कीड़ों को कंट्रोल करने का सबसे लोकप्रिय नेचुरल तरीका माना जाता है। एक लीटर पानी में 4–5 बूंद नीम तेल और थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाकर स्प्रे करें। इसे पत्तियों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ छिड़कें। यह कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है और पौधे को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
और पढ़ें - ब्यूटी+शुद्ध हवा से भर जाएगा घर, कोने में लटकाएं ये 7 इंडोर हैंगिग प्लांट
हल्का लिक्विड साबुन पानी में मिलाकर स्प्रे करने से छोटे कीड़े हटाने में मदद मिल सकती है। यह उनकी बाहरी परत को कमजोर करता है जिससे उनका असर कम होता है। ध्यान रखें ज्यादा साबुन न डालें और हफ्ते में 1–2 बार ही इस्तेमाल करें।
कभी-कभी सबसे आसान तरीका सबसे बेहतर होता है। जिन पत्तियों पर ज्यादा कीड़े हों उन्हें काट दें या कीड़ों को हाथ से हटा दें। इससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है और पौधा स्वस्थ रहता है।
और पढ़ें - बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी, स्टडी रूम के लिए गुड लक प्लांट
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.