
अगर आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो उसकी बारीकियों को जानना भी बेहद जरूरी है। गर्मियों के मौसम में गेंदे के फूल पूरी बालकनी को भर देते हैं। लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण एक पौधे से आपको एक या दो ही फूल प्राप्त होते हैं। अगर आप सिंपल टिप्स का इस्तेमाल करेंगे, तो गेंदे के छोटे पौधे से भी कई सारे फूल मिलने लगेंगे। आइए जानते हैं कि गेंदे के पौधे में फ्लावरिंग बढ़ाने के लिए किन टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर गेंदे के पौधे में एक या दो फूल लगे हैं, तो आपको ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस पौधे में भविष्य में ज्यादा फूल नहीं आएंगे। ऐसे में आपको पौधे के एक या दो फूल को कैंची की मदद से काट देना चाहिए ताकि पौधा तेजी से बढ़ें और ज्यादा से ज्यादा फूल दें।
गेंदे का छोटा पौधा अगर छोटे से गमले में लगाया है, तो इसे रीपॉटिंग की जरूरत है। ऐसा करने से गेंदे की टहनियां आराम से फैल सकेंगी और समय के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा फूल मिलेंगे। आप प्लास्टिक, मिट्टी या फिर सीमेंट के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें: जून में लगाएं, जुलाई में पाएं फूल! 5 शानदार फूलों वाले पौधों से बढ़ाएं रौनक
3 से 4 ग्राम बायोफर्टिलाइजर पोटाश को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधों को दें। ऐसा करने से पौधों में फ्लावरिंग भी अच्छी होगी और गेंदे का साइज भी बड़ा और चमकदार हो जाएगा। आप पोटाश का इस्तेमाल तभी करें जब गेंदे के पौधे में फ्लावर न आ रहे हो। एक स्प्रे बोतल की मदद से स्प्रे कर सकते हैं। हफ्ते में एक से 2 बार कर सकते हैं।
गेंदे के पौधे में अगर फ्लावरिंग चाहिए, तो इन्हें 5 से 7 घंटे की सीधी धूप में जरूर रखें। ऐसे न सिर्फ पौधे की ग्रोथ होती है बल्कि फूलों की संख्या भी बढ़ती है। सुबह की धूप 6 से 11:00 तक सबसे अच्छा समय मानी जाती है लेकिन इसमें फुल कम आएंगे।
और पढ़ें: बिना बीज और कटिंग, बस एक पत्ते से उग जाएंगे ये 6 शानदार पौधे
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.