
Tulsi Plant Hacks For Fast Growth: सभी के घर आंगन में तुलसी का पौधा रहता है। सभी इसकी देखभाल भी पूरे तरीके से करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा हो जाता है कि तुलसी का पौधा काफी देखभाल और खाद-पानी डालने के बाद भी घना नहीं हो पाता। कई बार तो पौधा सूख भी हो जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा घना और बड़ा कैसे हो, इसके लिए कुछ स्मार्ट ट्रिक्स हैं, जो आपको नीचे बताने जा रहे हैं...
सभी के घर के आंगन की शोभा बढ़ाता है तुलसी का पौधा। वैसे, तो सभी इसकी खास देखभाल करते हैं, लेकिन कई बार ये सूख जाता है या फिर इसकी ग्रोथ रूक जाती है। अगर आपके तुलसी के पौधे के साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आप चिंता मत कीजिए। आपको ऐसा सरल और स्मार्ट उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके आंगन में लगा तुलसी का पौधा दोगुनी तेजी से बढ़ेगा और साल दर साल हरा भरा भी रहेगा। तुलसी के पौधे को दोगुना तेजी से बढ़ाने और उसे हमेशा हरा-भरा रखने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी खाद खरीदने की जरूरत नहीं है। बस आपके किचन में मौजूद दही से ये तुलसी को हरा-भरा किया जा सकता है। आप बस दही का पतला सफेद घोल तैयार कर तुलसी में डाले, फिर देखें इसका कमाल।
ये भी पढ़ें.. Handmade Soft Toy: प्यार का एहसास+ बजट फ्रेंडली क्राफ्ट, ऐसे बनाएं बच्चों के लिए क्यूट सॉफ्ट टॉय
आपको बता दें कि तुलसी के पौधे की ग्रोथ रुकने का जो सबसे बड़ा कारण उसपर लगने वाली मंजरी है। जब पौधे पर मंजरी आने लगती है तो इसकी पूरी एनर्जी इन बीजों को पकाने में लग जाती है। इससे नई पत्तियां आना बंद हो जाती है और पौधा भी नहीं बढ़ पाता है। पौधा घना करने के लिए सबसे पहले तुलसी की सभी मंजरी को काट दें। इन्हें काटने के बाद फेंके नहीं बल्कि मिट्टी में डाल दें। इससे ये फायदा होगा कि इससे नए तुलसी के पौधे निकल आएंगे। आप एक गिलास में पानी और इसमें एक चम्मच खट्टा दही डाल दे। आप छाछ का यूज भी कर सकते हैं। दही को अच्छी तरह से पानी में मिलाएं और तुलसी के पौधे में डाल दें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और गुड बैक्टीरिया मिट्टी का उपजाऊ बनाएंगे और आपका तुलसी का पौधा घना हो जाएगा। आप ऐसा महीने में एक बार जरूर करें।
ये भी पढ़ें.. Summer Digestion Sharbat: रोम-रोम में ठंडक, गर्मी के लिए खट्टा-मीठा शरबत
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.