Tulsi Planter Designs: आंगन की तुलसी से बढ़ेगी घर की शोभा, चुनें 4 प्लांटर डिजाइन

Published : Apr 06, 2026, 01:30 PM IST

Tulsi planter ideas: आंगन या बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए 4 स्टाइलिश तुलसी प्लांटर डिजाइन चुनें। जानिए ट्रेडिशनल, मॉडर्न और डिजाइनर तुलसी प्लांटर के बारे में।

PREV
14
मार्बल या स्टोन तुलसी प्लांटर

भारतीय घरों में तुलसी लगाने का बहुत महत्व है। बाकी पौधों की अपेक्षा आप तुलसी के लिए अलग और सुंदर प्लांटर चुन सकती हैं।  मार्बल या पत्थर से बने तुलसी प्लांटर देखने में रॉयल लुक देते हैं। मजबूत और सालो साल चलने वाले प्लांटर को सफेद या ग्रे मार्बल में खरीदें। साथ में ओम लिखा प्लांटर ज्यादा अच्छा दिखेगा। ये लुक काफी एलिगेंट दिखता है। ऑनलाइन ऐसे प्लांटर 4 से 5 हजार की रेंज में ऑनलाइन या दुकानों में मिल जाएंगे। 

24
ट्रेडिशनल मिट्टी तुलसी प्लांटर

अगर आप अपने घर को ट्रेडिशनल लुक देना चाहते हैं, तो मार्बल के बजाय मिट्टी के पारंपरिक तुलसी प्लांटर खरीद सकते हैं। ऐसे प्लांटर्स में आपको नक्काशी के साथ देसी डिजाइंस में मिल जाएंगे। साथ ही कुछ प्लांटर में सुंदर पेंटिंग दे जाती हैं, जो कि मंदिर जैसा फील देती हैं। यह वस्तु के अनुसार भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे प्लांटर आपको मार्बल प्लांटर की अपेक्षा सस्ते मिलेंगे।

34
वॉल माउंटेड तुलसी प्लांटर

छोटे घरों या फ्लैट्स के लिए वॉल माउंटेड प्लांटर खरीदे जा सकते हैं। आप इन्हें आसानी से दीवार में लगा सकते हैं।  स्पेस की बचत के साथ सुंदर प्लांटर डेकोरेशन के काम भी आते हैं। यह मॉडर्न और स्मार्ट प्लांटर  वॉल स्टेंड की मदद से दीवार में आसानीसे लगाए जा सकते है। पौधा जितना बड़ा हो, उसी के अनुसार गमला चुनें। 

और पढ़ें: Geometric Planter Designs: ट्रेंड में हैं ज्योमेट्रिक प्लांटर, देखें पौधों के लिए 5 परफेक्ट डिजाइन

44
सीमेंट तुलसी प्लांटर

सीमेंट के तुलसी प्लांटर अपनी मजबूती के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे प्लांटर आप आंगन के साथ ही बालकनी में भी रख सकते हैं। प्लांटर को आसानी से पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कराया जा सकता है। तुलसी प्लांटर में ओम के साथ ही शुभ लाभ भी लिखवाएं। 

और पढ़ें: Marble Planter Ideas: स्क्रैप मार्बल से बनाएं क्रिएटिव और ड्यूरेबल गार्डन प्लांटर्स

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories