बिना जली माचिस की तीलियां डालते ही पौधों से दूर भागेंगे कीड़े, जड़ें होंगी मजबूत

Published : Jun 17, 2026, 12:00 PM IST
पौधों से दूर भागेंगे कीड़े

सार

Unburnt Matchsticks for Plants: क्या माचिस की तीलियों से पौधों के कीड़े दूर होते हैं? पौधों में नीम के तेल का स्प्रे कैसे करें? फंगस और एफिड्स हटाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

पौधों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगे उपाय ही अपनाए जाएं। कुछ सस्ती ट्रिक की मदद से भी आप पौधों की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आजकल एक ऐसा ही सस्ता उपाय सोशल मीडिया में खूब पॉपुलर हो रहा है। अगर आप पौधे को कीड़े और एफिड्स से बचाना चाहते हैं, तो पौधे में माचिस की तीलियों लगा दें। ऐसा करने से पौधों के आसपास कीड़े नहीं आते हैं और साथ ही पौधा स्वस्थ भी रहता है। कीड़ों और फंगस के साइड इफेक्ट से बचाने के लिए माचिस की तीलियों में लगा मसला काफी मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?

माचिस की तीली से कैसे भागते हैं कीड़े?

माचिस के मसाले को जब मिट्टी के नीचे दबाया जाता है, तो ये अपना प्रभाव छोड़ता है। माचिस मसाले में मौजूद सल्फर की महक कुछ छोटे कीड़े और फंगस दूर करने का काम करती है। वहीं तीली के मसाले में मौजूद फास्फोरस मिट्टी के कारण धीरे-धीरे घुलने लगता है। इसके कारण मिट्टी में पहुंचता है और जड़ों को मजबूती मिलती है। आप 10-15 बिना जली हुई माचिस की तीलियों को मसाले वाले हिस्से की तरफ से पौधे के पास की मिट्टी में दबा सकते हैं।

और पढ़ें: बरसात के मौसम में गुच्छों में सैकड़ों फूल देगा मधुकामिनी, जानें लगाने का तरीका

पौधों से कीड़े और कैसे भगा सकते है?

  • नीम का तेल का स्प्रे करें पौधों में करने से भी कीड़े भाग जाते हैं। पानी में नीम का तेल डालने के बाद डायल्यूट कर लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस पौधों में स्प्रे करें। अगर पौधों में कीड़े लगे भी हैं, तो वो मर जाएंगे।
  • प्लांट फंगस या एफिड्स को हटाने के लिए आप घरेलू उपाय में लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पानी में मिलाकर और छानकर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसकी तेज गंध कई कीड़ों को दूर रखती है और पौधे स्वस्थ्य रहते हैं।
  • मिट्टी की ऊपरी सतह पर थोड़ा दालचीनी पाउडर डालने से भी कीड़ों को दूर रखने में मदद मिलती है।

और पढ़ें: Water Plant Ideas: घर में लगाएं 6 वॉटर प्लांट, बेडरूम से लिविंग रूम तक लगेगा मिनी गार्डन

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी, धूल और कम पानी में भी खिलेंगे फूल, सबसे आसान फ्लावरिंग प्लांट्स
Water Plant Ideas: घर में लगाएं 6 वॉटर प्लांट, बेडरूम से लिविंग रूम तक लगेगा मिनी गार्डन