Vastu plants for home: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें 4 ऐसे पौधे जो घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। सही दिशा में तुलसी, मनी प्लांट, लकी बैंबू और जेड प्लांट लगाने के नियम जानें।
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में सुख समृद्धि के साथ सकारात्मक भी आती है। यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि घर में सुख समृद्धि भी लाते हैं। अपराजिता का पौधा भी उनमें से एक है। अपराजिता में गहरा नीला और सफेद रंग का फूल वाला पौधा मिल जाएगा। आप इसे वास्तु नियम के अनुसार लगा सकते हैं। अपराजिता की बेल को आप उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की तरफ लगाएं। इसे देवी देवताओं का स्थान माना जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। साथ ही बिगड़े काम बन जाते हैं और परेशानियां नहीं आती।
25
तुलसी का पौधा
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है और सुख शांति की कमी है, तो तुरंत तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। रोज सुबह तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और दीपक भी जलाएं। तुलसी के पौधे को जमीन से हमेशा ऊंचाई पर रखें। तुलसी का पौधा लगाने से न सिर्फ आपके घर में शुद्धता आएगी बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहेगी।
35
मनी प्लांट
घर में समृद्धि लाने के लिए मनी प्लांट लगाना लाभकारी माना जाता है। आर्थिक स्थिरता बढ़ाने के लिए आप जल या फिर मिट्टी में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। आप किसी भी कमरे या बालकनी में इस खास दिशा का चुनाव करें पौधा लगाएं।
45
लकी बैंबू
गुड लक, पॉजिटिविटी और ग्रोथ के लिए स्टडी टेबल से लेकर दुकान तक में लकी बैंबू लगाने की सलाह दी जाती है। ये एक ऐसा पौधा है, तो कम देखभाल में भी ग्रो करता है। पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में घर या फिर ऑफिस की टेबल में इस पौधे को लगाएं और सकारात्मक बदलाव महसूस करें।
बिजनेस और करियर में तरक्की जिन लोगों को चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार उन्हें जेड प्लांट जरूर लगाना चाहिए। आप घर के प्रवेश द्वार (Entrance) में जेड प्लांट लगा सकते हैं। साथ ही उत्तर दिशा इस प्लांट के लिए शुभ मानी जाती है। पौधे से घर में बरकत लाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि पौधा सूखे नहीं और साथ ही गंदे या टूटे गमले में पौधा न लगाया जाए।