Study Room Planter: पढ़ाई में लगेगा बच्चों का खूब मन, स्टडी टेबल पर सजाएं ये माइक्रो प्लांटर्स

Published : Apr 18, 2026, 10:30 AM IST

Planter for Study Table: बच्चों के स्टडी टेबल को पॉजिटिव और एसथेटिक लुक देने के लिए आप उसमें छोटे-छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं। इन प्लांट्स को लगाने के लिए अगर आप मिनी या माइक्रो प्लांटर्स की तलाश में है, तो हम आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइन... 

PREV
15
एनिमल प्रिंट मिनी प्लांटर

बच्चों की स्टडी टेबल में एनिमल प्रिंट के मिनी प्लांटर बहुत ही क्यूट और एसथेटिक लुक देंगे। आप इस तरह की प्यारी सी बिल्ली के शेप में सिरेमिक पॉट ले सकते हैं या फिर स्वान या डक के शेप में भी प्लांटर लेकर इसमें फ्लावर या लीफी प्लांट लगा सकते हैं।

और पढ़ें- Dry Wood Planter DIY: बगीचे में पड़ी सूखी लकड़ियां नहीं बेकार, 3 तरीकों से सजाएं प्लांटर

25
स्विंग प्लांटर डिजाइन

बच्चों के स्टडी टेबल के ऊपर या साइड में इस तरह के स्विंग प्लांटर बहुत ही क्यूट लुक देंगे। जिसमें वुडन फ्रेम के बीच में एक स्विंग बना हुआ है, जिस पर एक छोटा सा सिरेमिक प्लांटर रखा हुआ है।

35
पोटली प्लांटर डिजाइन

मिनी प्लांटर की तलाश में है, तो इस तरीके का क्यूट से डिजाइन वाला पोटली प्लांटर आप ले सकते हैं। ये दिखने में एक पोटली की तरह लगता है। इसमें आप अपने लीफी या फिर आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स लगाकर बच्चों के स्टडी टेबल पर रख सकते हैं।

45
स्माइली प्लांटर डिजाइन

बच्चों के स्टडी टेबल पर क्यूट सी स्माइली प्लांटर्स बहुत ही प्यार लगेंगे। आप इसमें ओवल शेप, एनिमल प्रिंट या स्टार शेप जैसे डिजाइन चुन सकते है। इसके ऊपर अलग-अलग तरह की स्माइलीज बनी हुई है।

55
सिरेमिक मिनी प्लांटर फॉर स्टडी टेबल

स्टडी टेबल पर सिरेमिक प्लांटर न केवल खूबसूरत लगेंगे, बल्कि पानी डालने पर यह स्टडी टेबल को गंदा भी नहीं करेंगे। आप इस तरह के व्हाइट बेस में स्माइली प्रिंट वाले प्लांटर्स चुन सकते हैं, जिसके हैंड और लेग्स भी बने हुए हैं। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories