Handmade wooden plant pot: सूखी लकड़ियों से बनाएं खूबसूरत और यूनिक प्लांटर। जानिए आसान DIY डिजाइन आइडियाज और टिप्स, जिनसे आप घर और बालकनी को दे सकते हैं नेचुरल व रस्टिक लुक।

घर में या फिर आसपास बड़े पेड़ की टहनियां या फिर छोटी लकड़ियां टूटी पड़ी हैं, तो उन्हें इकट्टा करके आप खूबसूरत प्लांटर तैयार कर सकते हैं। ये प्लांटर न सिर्फ घर को नेचुरल लुक देंगे बल्कि घर में पॉजिटिव वाइब भी क्रिएट करेंगे। लकड़ी के प्लांटर बनाने के लिए सूखी, मजबूत और बिना दीमक वाली लकड़ी चुनें। लकड़ी की सफाई, वार्निश या वॉटरप्रूफ कोटिंग करने के बाद इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से वुड प्लांटर लंबे समय तक चलेंगे। 

स्मॉल वुड प्लांट DIY

सुखी और छोटी लड़कियों को इकट्ठा करके उन्हें घिसकर थोड़ा साफ कर लें। इसके बाद उन्हें वार्निश कर लें ताकि लड़कियां लंबे समय तक चले और खराब ना हो। ध्यान रखें की लड़कियों में दीमक न लगा हो, वरना धीरे-धीरे ये खोखले हो जाएंगे। आप छोटी लकड़ियों को किसी छोटे वास के चारों तरफ गोंद की मदद से चिपका लें। छोटे वास में आप प्लांट लगाकर दीवार पर हैंग कर सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेंगे।

और पढ़ें: 1 चम्मच में देखों कमाल ! मरते पौधों में आ जाएगी जान

लॉन्ग वुड प्लांटर

सूखी लकड़ियों के लॉन्ग प्लांटर बनाने के लिए आपको लंबी लकड़ियों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही ऐसी लकड़ियां भी चाहिए, जो लगभग बराबर साइज की हो। बड़े लकड़ी के प्लांटर बनाने के लिए लकड़ी को एक बराबर लंबाई में काट लें। इसके बाद ग्लू या फिर जूट की रस्सी के मदद से स्क्वायर, रेक्टेगल प्लांटर तैयार करें। आप चाहे तो स्क्वायर शेप में भी सिंपल प्लांटर तैयार कर सकते हैं। ध्यान रखें की लकड़ियों को अच्छी तरीके से बांधे या फिर ग्लू का इस्तेमाल करें ताकि लड़कियां हटे नहीं। आप इन प्लांटर के अंदर छोटे मिट्टी के या प्लास्टिक के गमले रखकर घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

और पढ़ें: नदी किनारे इकट्ठा किए हैं पत्थर, तो बनाएं 6 DIY डेकोरेटिव आइटम्स

हैंगिंग वुडन प्लांटर

हैंगिंग वुडन प्लांटर दिखने में काफी फैंसी लगते हैं और आसानी से तैयार भी हो जाते हैं। ऐसे प्लांटर को बनाने के लिए रफ वुड का यूज कर सकते हैं। 4 से 5 वुड को बांधकर बेस बनाएं और ऊपर की तरफ भी लकड़ी को जूट की रस्सी से बांध दें। अब इसमे पौधे वाले गमले को रखकर टांग दें। तैयार है सुंदर नैचुरल लुक वाला वुड स्टिक प्लांटर।

और पढ़ें: छोटी-छोटी कतरनों से बनाएं घर के लिए ये रंग-बिरंगी Tapestry Wall Hanging