Vertical Gardening Tricks: 5x5 बालकनी बनेगी Pollinator Haven, ट्राय करें 4 वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक

Published : May 18, 2026, 05:00 PM IST
वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक

सार

DIY Vertical Garden for Pollinators Tips: अगर आपके पास सिर्फ 5x5 की छोटी बालकनी है, तब भी आप उसे एक खूबसूरत Pollinator Haven में बदल सकते हैं। सही वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक्स अपनाकर कम जगह में भी हरियाली, फूल और तितलियों से भरा एक सुकून भरा गार्डन बनाया जा सकता है।

गर आपके घर में सिर्फ 5x5 की छोटी बालकनी है और आप सोचते हैं कि इसमें खूबसूरत गार्डन नहीं बन सकता, तो यह सोच बदलने का समय है। थोड़ी सी स्मार्ट वर्टिकल गार्डनिंग से छोटी जगह को भी ऐसा ग्रीन कॉर्नर बनाया जा सकता है, जहां तितलियां, मधुमक्खियां और दूसरे Pollinators खुद आने लगें। ऐसे पौधे न सिर्फ बालकनी को रंगीन और फ्रेश बनाते हैं, बल्कि नेचर के लिए भी फायदेमंद होते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा जगह या भारी खर्च की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं 4 आसान वर्टिकल गार्डनिंग ट्रिक्स, जिनसे आपकी छोटी बालकनी भी एक सुंदर Pollinator Haven बन सकती है।

दीवार पर लगाएं वर्टिकल प्लांटर

छोटी बालकनी में सबसे बड़ी चुनौती जगह की होती है। ऐसे में दीवार का इस्तेमाल करना सबसे स्मार्ट तरीका है। वर्टिकल प्लांटर या वॉल पॉकेट्स लगाकर आप कम जगह में कई पौधे उगा सकते हैं। इसमें गेंदा (Marigold), पेटूनिया, जीनिया और लैवेंडर जैसे फूल लगाने से तितलियां और मधुमक्खियां आकर्षित हो सकती हैं। इससे बालकनी भी खूबसूरत दिखेगी और फ्लोर स्पेस भी बचेगी।

और पढ़ें -  Garden Pond Ideas: गार्डन में बनाएं सुंदर मिनी तलाब, बिना खुराई वाले 6 DIY Ideas

हैंगिंग बास्केट में लगाएं फ्लावरिंग प्लांट

अगर फ्लोर स्पेस बहुत कम है, तो हैंगिंग बास्केट शानदार ऑप्शन हो सकती है। छत या रेलिंग के पास लटकने वाले प्लांटर में छोटे फूलों वाले पौधे लगाएं। पोर्टुलाका, पैंसी, वर्बेना और मॉस रोज जैसे फूल Pollinators को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं। रंग-बिरंगे फूल आपकी बालकनी को मिनी गार्डन जैसा लुक देंगे।

रेलिंग प्लांटर से बढ़ाएं हरियाली

बालकनी की रेलिंग अक्सर खाली रहती है, लेकिन इसे स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। रेलिंग प्लांटर में ऐसे पौधे लगाएं जो फूल भी दें और कम जगह लें। तुलसी, मिंट फ्लावर, कॉसमॉस और छोटे हर्ब प्लांट्स मधुमक्खियों को आकर्षित कर सकते हैं। इससे आपकी बालकनी ज्यादा ग्रीन और फ्रेश लगेगी।

और पढ़ें -  Multi Planter Designs: कम जगह में रखें ज्यादा प्लांट, ट्राय करें 7 मल्टी प्लांटर स्टैंड

पानी और छोटे बर्ड/बी स्टेशन रखें

सिर्फ पौधे लगाने से ही Pollinator Haven नहीं बनता। तितलियों और मधुमक्खियों को पानी की भी जरूरत होती है। एक छोटी प्लेट या बाउल में पानी रखें और उसमें छोटे कंकड़ डाल दें ताकि कीड़े आसानी से बैठ सकें। यह छोटा सा ट्रिक आपकी बालकनी को नेचर-फ्रेंडली स्पेस बना सकता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Cute Bisleri Bottle: बिसलेरी बॉटल का गजब इस्तेमाल, गार्डन के लिए बनाएं डॉल से लेकर एनिमल शेप के प्लांटर
Recycle Plastic Bottle Waste: पुरानी बोतलों को दें नया जीवन, बनाएं क्यूट प्लास्टिक प्लांटर्स