Organic Matter Missing In Garden Soil: गार्डन की मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर की कमी के क्या संकेत होते हैं? गार्डन की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के कौन-कौन से तरीके हैं? गार्डनिंग के लिए अच्छी मिट्टी कैसे तैयार करें?
गार्डन में कई बार देखने को मिलता है खाद-पानी सबकुछ देने के बाद भी पौधे कमजोर पड़ रहे हैं? जानिए मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर की कमी के कौन से साइन होते हैं और कैसे इनमें सुधार कर अपने गार्डन की मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती हैं। नीचे पढ़ें मिट्टी की कमी के 5 संकेत और उनके उपाय...
26
1. मिट्टी में पड़ी दरार
गर्मियों में गार्डन की मिट्टी में पड़ी दरारें बताती हैं कि इसमें कुछ कमी है। इसका सूखना और दरारें पड़ना खराब गुणवत्ता का एक लक्षण होता है। इसका कारण जैविक पदार्थों की कमी होती है। दरारें पड़ने से पता चलता है कि मिट्टी ने नमी और एक ओपन स्ट्रक्चर को बनाएं रखने की क्षमता खो दी है।
उपायः गार्डन की मिट्टी को हेल्दी रखने के लिए इसमें पांच प्रतिशत कार्बनिक पदार्थ होना जरूरी है। इससे इसमें दरार नहीं पड़ेगी और ये उपजाऊ बनी रहेगी।
गार्डन की मिट्टी की सतह पर पानी का जमा होना और उसका धीरे-धीरे बहना खराब मिट्टी का संकेत है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मिट्टी के कणों को आपस में बांधने वाले कार्बनिक पदार्थों नहीं होते है।
उपाय- इस तरह की मिट्टी में जैविक पदार्थ डाले। ये मिट्टी को ढीला और भुरभुरा बनाते हैं और चिकनी मिट्टी में जमाव को कम करते हैं।
46
3. पीली पड़ती हैं पत्तियां
कई बार गार्डन में उगने वाले पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और ग्रोथ बहुत धीमी होती है। ये भी हमारे लिए एक संकेत होता है कि मिट्टी में किसी पदार्थ की भारी कमी है।
उपाय- मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और सल्फर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों होते हैं, लेकिन कार्बनिक पदार्थ के न होने ये खत्म हो जाते हैं। इसलिए मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जरूर डालें।
56
4. पानी देने के बाद भी पौधों का मुरझाना
कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमने गार्डन में पौधों के पानी तो दिया है, लेकिन ये फिर भी मुरझा रहे हैं। इससे हमें समझना चाहिए कि मिट्टी में किसी चीज की कमी हैं।
उपाय- पौधे को मुरझेने से बचाने के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, सल्फर, पोटेशियम जैसे पदार्थ डाले ताकि पौधों की वृद्धि हो सके।
66
5. मिट्टी का रंग फीका पड़ना
वैसे, तो हेल्दी मिट्टी का रंग गहरा होता है, लेकिन जैविक पदार्थ कम होने से गहरा रंग फीका पड़कर हल्का भूरा हो जाता है। ये आपके लिए इशारा होता है कि गार्डन की मिट्टी खराब हो गई हैं।
उपाय- मिट्टी में जैविक पदार्थ आवश्यकता के हिसाब से डाले और मिट्टी को उपजाऊ बनाएं।