Sintex Planter: क्या आपके पास भी पड़ी है पुरानी टूटी सिंटेक्स टंकी? बनाइए उससे शानदार प्लांटर

Published : May 30, 2026, 02:00 PM IST

Sintex Tank Planter: क्या आपके घर में पुरानी सिंटेक्स टंकी बेकार पड़ी है? क्या टूटी हुई पानी की टंकी को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? छोटे घर या बालकनी के लिए कौन-सा प्लांटर बेस्ट रहेगा?

PREV
14
1. हाफ कट राउंड प्लांटर

सिंटेक्स टंकी से आप एक आकर्षक राउंड प्लांटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए टंकी को बीच से होरिजोंटल रूप से काट लें। नीचे पानी निकासी के लिए ड्रेनेज होल बना दें। बाहरी हिस्से पर स्टोन टेक्सचर, ब्रिक प्रिंट या रंग-बिरंगे डिजाइन बनाकर इसे आकर्षक लुक दें। इस प्लांटर में पाम, एरिका पाम, स्नेक प्लांट या फूलदार पौधे लगाए जा सकते हैं। ये आपके गार्डन या बालकनी का सेंटर पीस बन सकता है।

और पढे़ं- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

24
2. मल्टी लेवल प्लांटर

यदि आपके पास बड़ी सिंटेक्स टंकी है या एक से अधिक टंकियां हैं, तो उन्हें अलग-अलग ऊंचाई में 3 से 4 हिस्सों में काट लें। अब इन हिस्सों को सीढ़ीनुमा तरीके से सजाएं। हर लेवल पर अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाएं। ये डिजाइन टेरेस गार्डन, बड़े लॉन और घर के एंट्रेंस पर बेहद आकर्षक दिखाई देता है। रंग बिरंगे पेंट से इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।

34
3. स्वान शेप प्लांटर

टंकी के कटे हुए हिस्से को हंस की बॉडी जैसा आकार दें। पीवीसी पाइप की मदद से गर्दन तैयार करें और पूरे प्लांटर को सफेद रंग से पेंट करें। आंखें और अन्य सजावटी डिटेल्स जोड़ें। इस स्वान शेप प्लांटर में रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाकर आप अपने गार्डन, पार्क या लॉन की सुंदरता कई गुना बढ़ा सकते हैं।

44
4. वर्टिकल वॉल प्लांटर

सिंटेक्स टंकी के लंबे हिस्से को काटकर वर्टिकल वॉल प्लांटर बनाया जा सकता है। यह खासकर छोटे घरों, बालकनी और कम जगह के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। टंकी को लंबाई में काटकर दीवार पर फिक्स करें और सामने पौधों के लिए पॉकेट तैयार करें। इसमें मनी प्लांट, पोथोस, हर्ब्स और अन्य सजावटी पौधे लगाए जा सकते हैं। यह स्पेस बचाने के साथ साथ दीवारों को भी आकर्षक लुक देता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पुरानी सिंटेक्स टंकी से प्लांटर बनाने के लिए क्या करना होगा?

टंकी को आवश्यक आकार में काटें, ड्रेनेज होल बनाएं और उसमें मिट्टी व पौधे लगाएं।

2. सिंटेक्स टंकी के प्लांटर में कौन-कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं?

स्नेक प्लांट, एरिका पाम, मनी प्लांट, पोथोस, हर्ब्स और फूलदार पौधे लगाए जा सकते हैं।

3. क्या सिंटेक्स टंकी से बना प्लांटर बारिश और धूप में टिकाऊ रहता है?

हां, प्लास्टिक टंकी बारिश और धूप में टिकाऊ होती है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories