
पांव की नजाकत और सुंदरता बिना पायल के अधूरी है। बाजार में आजकल प्लेन डिजाइन से लेकर लेयर झांझर की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी, लेकिन जब बात स्टाइल और मजबूती की आती है तो हरियाणवी पायल के आगे सब कुछ फीका लगता है। अगर आप भी पैजब खरीदने का मन बना रही हैं तो इस आर्टिकल में देखें सस्टेनबल और ग्लैमरस लुक देने वाली कड़ा पायल डिजाइन, जो सालों-साल तक एवरग्रीन फैशन देंगी।
दुल्हन बनने वाली हैं तो आप इस तरह की पायल को विकल्प बनाएं। इसमें बनावट ट्विस्टेड और वायर पैटर्न पर है, जो पैरों को भारी और भरा लुक देती है। साथ में चारों तरफ लगे छोटे-छोटे घुंघरू लुक कंप्लीट कर रहे हैं। फ्लोरल वर्क विद मल्टीकलर नग पर इसे शादी, त्योहारों पर पहनना जा सकता है।
डेली वियर से ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह पीस परफेक्ट है, जो मॉडर्न और हल्की डिजाइन पर आती है। इसमें चांदी के पाइप पर बारीक और चमकदार नक्काशीदार टेक्चर्ड पैटर्न दिया गया है। साथ में लगे छोटे-छोटे मीनाकारी नग खूबसूरत लगते हैं। आप इसे हर मौकेज पर पहन सकती हैं।
यह पीस खासकर उन महिलाओं के लिए जो परंपरा+फैश का मेल एक साथ चाहते हैं। इसे चमकदार चांदी और ठेस बेस पर बनाया गया है। जबकि निचले हिस्से पर छोटे-छोटे लटकन घुंघरू चार्म बढ़ा रहे हैं। बीच में लगे मल्टीकलर मनके कमाल लग रहे हैं। ऐसी डिजाइन डेली तो नहीं लेकिन शादी-ब्याह के लिए बेस्ट है।
ये भी पढ़ें- पुराने तारों को न फेंकें ! तांबे, एल्युमिनियम वायर से बनाएं 5 होम डेकोर ट्री
शुद्ध चांदी की पायल आज के समय में 10000-15000रु. से नीचे नहीं मिलने वाली है। ऐसे में आप ऑक्सीडाइज्ड मिक्स पर इसे खरीद सकती हैं। इसे रंग-बिरंगी मोतियों पर बनाया गया है, साथ में काले-निरंगी और कलरफुल स्टोन की लाइनें प्यारे लगते हैं। चांदी के हिस्से में सुंदर नक्काशीदार वर्क लुक कंप्लीट कर रहा है। आप इसे पांच हजार से 7000 रु. तक खरीद सकती हैं।
बेसिक वर्क से हटकर ये डिजाइन बारीक नक्काशीदार फूलों और पत्तियों के पैटर्न पर आती है। यह डिजाइन बहुत पारंपरिक और शाही है जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है। साथ में कलरफुल मीनाकारी नग खूबसूरत बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े नहीं ! डिटर्जेंट पाउडर से इन 5 चीजों को बनाएं चमकदार
प्लेन और चांदी से हटकर धागेदार कड़ा पायल भी अच्छा ऑप्शन है। डिटेलिंग की बात करें, तो इसे टेक्सचर्ड पैटर्न पर बनाया गया है जो चांदी और धागों का खूबसूरत कॉम्बो है। यह पायल भी कड़े की तरह सुरक्षित होती है। हल्का वजन इसे पहनने में आरामदायक बनाता है।
कड़ा स्टाइल पायल की यह डिजाइन मॉडर्न और यूनिक है, जिसमें बारीक चांदी के तारों का काम है। इसे स्पेशल रंग-बिरंगे स्टोन और फ्लोरल मोटिफ बना रहे हैं। साथ में गुलाबी-हरे पत्थरों की लटकन सुंदरता दोगुनी करेंगे। यह पीस, शादी-त्योहारों में पहनने के लिए क्लासी च्वाइस है।
यदि आप कुछ सोबर और एवरग्रीन ढूंढ रही हैं तो पतली चेन और एलिगेंट कड़ा स्टाइल में आने वाली पायल सस्टेनबल विकल्प है। इस पर बहुत बारीक और साफ-सुथरी नक्काशी है जो बहुत सोबर चमक देती है। साथ में लगे छोटे-छोटे घुंघरू कमाल लगते हैं। हल्की होने से इसे हर मौके पर कैरी किया जा सकता है।
यह पायल आजकल की सबसे ट्रेंडिंग और खूबसूरत डिजाइन है, जो ब्लैक फिनिश वर्क पर आती है। अगर आप भी मॉडर्न जमाने के हिसाब से अलग हटकर दिखना चाहती हैं तो इसे चुनें। बारीक फिलिग्री वर्क और फिरोजी नग लगे हैं। जो फंकी और बंजारा वाइब देती हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.