सूजन ने छीन ली 1 साल की बच्ची की आंखों की रोशनी, जानें रेयर कैंसर के लक्षण

Published : Jan 11, 2025, 04:00 PM ISTUpdated : Jan 11, 2025, 04:34 PM IST
1 year girl loses eye due to rare cancer

सार

रेटिनोब्लास्टोमा बच्चों में आंख का रेयर कैंसर है। जानें इसके लक्षण जैसे सफेद पुतली, आंखों की सूजन, धुंधला दिखना और समय पर इलाज का महत्व। यह कैंसर कितना खतरनाक हो सकता है?

हेल्थ डेस्क: एक वर्षीय लिली को रेटिनोब्लास्टोमा डायग्नोज हुआ जिसके कारण डॉक्टर को उसकी एक आंख निकालनी पड़ गई। बच्ची आंखों के रेयर कैंसर से पीड़ित है। फिलहाल उसकी कीमोथैरिपी चल रही है। जानिए आंख के कैंसर के लक्षण क्या होते हैं और ये कितना खतरनाक होता है।

बच्ची की आंख में थी हल्की सूजन

अरकंसास निवासी लिलि के पिता जोश मोर्स के अनुसार उनकी बेटी में कैंसर के लक्षण पहचान पाना मुश्किल था। मोर्स कहते हैं कि उन्हें लिलि के आंख के पास हल्की सूजन दिखी थी। इस कारण से पैरेंट्स उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉ. ने जांच के बाद सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। सिटी स्कैन के बाद पता चला कि आंखों में कुछ समस्या है। लिली को दाई आंख का कैंसर यानी रेटिनोब्लास्टोमा डायग्नोज हुआ।

रेटिनोब्लास्टोमा कितनी है खतरनाक ?

रेटिनोब्लास्टोमा आंख से जुड़ा दुर्लभ कैंसर है।ये आंख के पिछले हिस्से यानी की रेटिना से शुरू होता है। रेयर कैंसर बच्चों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह एक या दोनों आंखों में भी हो सकता है। रेयर कैंसर बचपन में होने की अधिक संभावना रहती है।लगभग 25 परसेंट मामले ऐसे होते हैं जहां बच्चों की दोनों आंखें प्रभावित होती हैं।बच्चों में बहुत कम या ना के बराबर लक्षणदिखते हैं। पुतली में प्रकाश डालने पर सफेद दिखता, तब इन लक्षणों को पहचान आ जा सकता है। 

कमजोर नजर? विटामिन A की कमी के 7 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

जीन में जब अचानक से परिवर्तन के कारण रेटिना की कोशिकाओं में ट्यूमर बनने लगता है तो इसे रेटिनोब्लास्टोमा कहते हैं। बच्चों में यह जीन उत्परिवर्तन माता-पिता से मिलता है। जीन म्यूटेशन आंखों के पीछे के हिस्से की कोशिकाओं में नियंत्रित वृद्धि करता है। अगर समय पर इलाज न मिले तो कैंसर के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

रेटिनोब्लास्टोमा के लक्षण

रेटिनोब्लास्टोमा के लक्षण ना के बराबर या बहुत हल्के दिखाई देते हैं। इन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है। कुछ लोगों में आंखों में प्रकाश डालने पर सफेद पुतली दिखाई देती है, जो आई कैंसर का एक लक्षण है। जब देखने पर दोनों आंखें एक ही दिशा में नहीं देख पाती या फिर आंखों के आसपास सूजन होता है तो उसे भी आई कैंसर का लक्षण माना जाता है। कैंसर के कारण व्यक्ति की आंखों से आंसू आ सकता है या फिर साफ दिखाई नहीं देता। आपको आंखोंं में समस्मया हसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

और पढ़ें: कौन सी है वो 5 गंदी आदतें, जो मर्दों की फर्टिलिटी को करती हैं प्रभावित

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत