Weight Loss Journey: 155 किलो की महिला ने खानी छोड़ दी ये सफेद चीज, 1 साल के अंदर हुआ 67 Kg वेट लॉस

Published : Aug 12, 2025, 04:03 PM ISTUpdated : Aug 12, 2025, 04:11 PM IST

155 kg to 63 kg Weight Loss Journey: हरियाणा की राजी घनघस ने 155 किलो से 63 किलो तक का वेट लॉस कर सबको हैरान कर दिया। जानिए कैसे उन्होंने PCOS और प्रीडायबिटीज को हराकर डाइट, वर्कआउट और वॉटर इनटेक के जरिए 1 साल के अंदर 67 किलो वजन कम किया।

PREV
15
67 किलो वेट लॉस जर्नी

हरियाणा की राजी घनघस नाम की महिला कॉलेज टाइम में 155 किलो की हुआ करती थीं। माता-पिता की इकलौती बेटी को रिश्तेदारों ने मोटापे के ताने दिए, जिसके बाद राजी ने वेट लॉस करने की ठानी। लगभग 1 साल में राजी ने 67 किलो वेट लॉस कर उन लोगों को सीधा जवाब दिया, जो उनका मजाक उड़ाते थे। राजी ने वेट लॉस करने के लिए कुछ खास टिप्स अपनाई, जो आप भी अपनाकर वेट कम कर सकते हैं।

25
टिप्स:1 40% स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 60% कार्डियो से शुरुआत

भारी शरीर के साथ राजी के लिए वर्कआउट करना काफी मुश्किल था। उन्होंने वॉक से शुरुआत की और 10,000 स्टेप्स को टारगेट किया। राजी बताती हैं कि उन्होंने अगले महीने उसे 12,000 स्टेप्स टारगेट किया और आगे ऐसे ही इंक्रीस किया। शुरुआत में राजी को मसल्स पेन के साथ कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन राजी मानती हैं कि बिना वर्कआउट के वेट लॉस करना मुश्किल होता है। आप भी हल्के वर्कआउट से शुरुआत कर वर्कआउट को आगे बढ़ा सकते हैं, जो कैलोरी लॉस में मदद देगा। राजी 40% स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और 60% कार्डियो से शुरुआत की, जो आज भी जारी है।

और पढ़ें: Hair Mask For Thick Hair: चमकदार और घने बाल की चाहत, एलोवेरा-योगर्ट से बनाएं हेयर पैक 

35
टिप्स 2: खाने में जंक फूड्स को किया स्किप

राजी ने वेट लॉस के लिए डाइट पर पूरा ध्यान दिया। राजी जोश टॉक यूट्यूब वीडियो के जरिेए बताती हैं कि स्कूल और कॉलेज टाइम में वह बिना किसी रोक-टोक के जंक फूड्स खाती थीं, जिससे उनका वजन तेजी से बढ़ता गया। वजन को कम करने के लिए राजी ने सिंपल और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेना शुरू किया। राजी की थाली में फ्रेश फ्रूट्स, सब्जियां और प्रोटीन फूड्स शामिल होते हैं। राजी ने कार्ब की मात्रा को थोड़ा कम कर दिया।

45
टिप्स 3: वॉटर इनटेक पर दिया ध्यान

राजी का मानना है कि वेट लॉस के लिए वर्कआउट, डाइट के साथ ही वॉटर इनटेक भी मायने रखता है। राजी मॉर्निंग ड्रिंक, डिटॉक्स वॉटर, जूस, नाइट ड्रिंक और दिनभर में 1 से 2 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

और पढ़ें: धनश्री वर्मा के लंबे और मजबूत बालों का राज ये 5 प्रोडक्ट्स, बजट में आप भी करें ट्राई

55
टिप्स 4: शुगर को किया पूरी तरह बंद

राजी प्रीडायबिटिक और PCOS से पीड़ित थी। राजी ने बीमारी को रिवर्स करने के लिए अपनी डाइट में शुगर को पूरी तरह से बंद कर दिया। ऐसा करने से उन्हें बहुत फायदा मिला। राजी का मानना है कि नैचुरल शुगर लेकर शरीर को फायदा पहुंचता है न कि एडेड शुगर से। 

 

Read more Photos on

Recommended Stories