
हेल्थ डेस्क: दिन-प्रतिदिन हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक्सरसाइज करते वक्त तो कभी खड़े-खड़े ही लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। इस बीच ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट दिल को राहत पहुंचती है। रोजाना केवल 4 मिनट हाई इंटेंसिटी की एक्टिविटी में शामिल होने से महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा आधा हो जाता है। 4 से 5 मिनट की मेहनत आपके हृदय को स्वस्थ रखने का काम करती है। एक्सरसाइज में चढ़ाई, दौड़ या फिर नियमित गतिविधियों के बारे में बताया गया। हैं आईए जानते हैं स्टडी में क्या खास बातें बताई गईं।
स्टडी में करीब 81,052 लोगों को शामिल किया गया। सभी महिलाओं की आयु मध्यम थी।साल 2013 से 2015 के बीच करीब 7 दिनों तक महिलाओं को एक्टिविटी ट्रैकर पहनाया गया। उनमें से करीब 22,000 महिलाएं वह थीं जिन्होंने नियमित रूप से कोई भी व्यायाम नहीं किया था। उन्होंने केवल हफ्ते में एक बार वॉक किया था। वहीं दूसरी ओर वो महिलाएं शामिल थीं जिन्होंने करीब 3 से 4 मिनट तक हाई इंटेंसिटी एक्टिविटी की थी। यहां एक्टिविटी से मतलब तेज चलन, भागने या कोई अन्य गतिविधि करने से है। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जिन लोगों ने रोजाना 4 मिनट तक हाई इंटेंसिटी वर्क किया, उनमें दिल का दौरा पड़ने की संभावना 45% तक कम हो गई थी।
स्टडी में ये बात साबित हो चुकी है कि रोजाना कुछ समय एक्सरसाइज करने भर से दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है। अगर आप भी अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो ज्यादा समय जिम में गुजरने की जरूरत नहीं। आप 15 मिनट भी अगर तेजी से वॉक करते हैं तो इससे आपके शरीर पर पॉजिटिव इंपैक्ट दिखने लगेगा। एक्टिविटी के साथ ही आपको खाने में भी हेल्दी फूड शामिल करना चाहिए। हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कार्ब आदि का सेवन और रोजाना की एक्टिविटी आपके दिल को सुरक्षित रखेगी।
और पढ़ें: डायबिटीज पेशेंट हो जाएं सावधान! जानें कब हेल्दी से खतरनाक बन जाती है Herbal Tea?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.