
पोषण की कमी का असर बालों में भी दिखाई पड़ता है। बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्कि सूखे और झाड़ू जैसे नजर आते हैं। ऐसे बालों को स्ट्रेट कराने के लिए महिलाएं अक्सर कैरोटीन ट्रीटमेंट का सहारा लेती है। ये ट्रीटमेंट भले ही बालों को बाहर से शाइनी दिखाए लेकिन अंदरूनी मजबूती बहुत जरूरी है। आप कम कीमत में कुछ उपाय अपना जा सकते हैं जिससे न सिर्फ आपके बालों की हेल्थ बेहतर होगी बल्कि बाल मुलायम और शाइनी दिखेंगे। जानते हैं ऐसे ही कुछ सिंपल टिप्स के बारे में, जो आपके बालों के साथ आपकी हेल्थ भी सुधारेंगे।
बाल मुख्य रूप से केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो बाल शाइन खोने लगते हैं। आपको अपनी डाइट में अंडे, दालें, पनीर, सोया, चिकन और दही जैसे फूड शामिल करने चाहिए। इससे न सिर्फ बाल मजबूत होंगे बल्कि शरीर भी एनेर्जेटिक महसूस करेगा।
बालों में प्राकृतिक चमक चाहिए, तो हेल्दी फैट्स खाना शुरू कर दें। आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश शामिल करना चाहिए। कुछ ही महीनो में असर दिखने लगेगा।
महंगे करोटिन ट्रीटमेंट की जगह घर पर दही, एलोवेरा जेल और शहद से बना हेयर मास्क यूज करें। यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और बालों को सिल्की बनाता है। सप्ताह में एक बार हेयर मास्क लगाने से आपको अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे।
और पढ़ें: Cockroach Facts: चप्पल से कॉकरोच को मारने की भूल कभी मत करना! तुरंत जान लें ये 2 बड़े नुकसान
बालों को पोषण देने के लिए सप्ताह में दो बार नारियल, बादाम या आर्गन ऑयल से मसाज जरूर करें। इससे बाल मजबूत भी होंगे और फ्रिजी भी नहीं दिखेंगे। तेल लगाने से स्कैल्प को नमी मिलती है और बालों में मजबूती भी आती है।
अगर बालों को तुरंत सिल्की दिखाना है, तो 4 चम्मच एलोवेरा जेल में 3 चम्मच दही मिलाकर लगा लें। करीब । 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। बालों में शाइन आ जाएगी।
और पढ़ें: Cockroach Milk: गाय के दूध से 4 गुना ज्यादा प्रोटीन! इतना पावरफुल होता है कॉकरोच मिल्क
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.