हमारे दैनिक कार्यों को करने के लिए पैरों का मज़बूत होना बहुत ज़रूरी है। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार आपके पैरों को नई ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। इससे आप बिना किसी परेशानी के अपना काम कर पाएंगे। अगर पैरों में ताकत नहीं है, तो थोड़ी देर चलने पर भी दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं, थोड़ी देर खड़े रहने पर भी शरीर कांपने लगता है। ज़्यादातर लोगों के पैरों की मांसपेशियां कमज़ोर होती हैं। इस वजह से वे हमेशा थके हुए और कमज़ोर महसूस करते हैं। ऐसे लोग कोई भी शारीरिक काम ठीक से नहीं कर पाते हैं। इसलिए, अपने कमज़ोर पैरों को मज़बूत बनाने के लिए व्यायाम के साथ-साथ कुछ पौष्टिक आहार भी लें।
25
अगर आपके पैरों की मांसपेशियां अक्सर ढीली पड़ जाती हैं, तो उन्हें मज़बूत बनाने के लिए पौष्टिक आहार बहुत ज़रूरी है। इसके लिए बादाम आपकी मदद कर सकता है। जी हां, बादाम आपके पैरों को नई जान दे सकता है। बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके पैरों को मज़बूत बनाते हैं। इसके लिए आप रोज़ाना सुबह भीगे हुए बादाम खाएं।
35
चिकन ब्रेस्ट आपके कमज़ोर पैरों को मज़बूत बनाने में मदद करने वाला एक पौष्टिक आहार है। अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन ब्रेस्ट खाकर अपने पैरों को ताकत दे सकते हैं। चिकन ब्रेस्ट में कम वसा और पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसलिए पैरों को मज़बूत बनाने के लिए चिकन ब्रेस्ट एक अच्छा विकल्प है।
45
यह सुपर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए यह आपके कमज़ोर पैरों को मज़बूत बना सकता है। खासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए यह पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है। इसलिए अगर आप अपने पैरों को ताकत देना चाहते हैं, तो टोफू खाएं।
55
यह भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। यह अनाज की श्रेणी में आता है। क्विनोआ में पोषक तत्वों के अलावा कई तरह के सूक्ष्म पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें कई तरह के आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो पैरों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.