
हेल्थ डेस्क : आंतों की सेहत के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए ये ज़रूरी है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में जो आंतों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं।
गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी पीने से गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर उनकी सेहत सुधारती है।
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक वाली चाय पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी वाला पानी पीने से पेट फूलने की समस्या कम होती है, पाचन बेहतर होता है और आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
जीरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, गैस की वजह से पेट फूलने से रोकता है और आंतों को स्वस्थ रखता है।
ये भी पढ़ें- COVID-19, HMPV नहीं, ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक वायरस, मरीज को दिखती है मौत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.