V-Day पर दुनियाभर में होती हैं 5 यूनिक परंपराएं, इतने खास इन देशों के रीति-रिवाज

Published : Feb 13, 2024, 01:42 PM ISTUpdated : Feb 13, 2024, 08:06 PM IST

5 unique world traditions for Valentines Day 2024: कई कल्चरल रीति-रिवाज हैं जो इस दिन को और भी खास बनाते हैं। यहां जानें दुनियाभर में मनाई जाने वाली पांच वेलेंटाइन डे परंपराएं।

PREV
16
V-Day पर दुनियाभर में होती हैं 5 यूनिक परंपराएं

हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे न केवल लव और अफेक्शन जाहिर करने का दिन है, बल्कि दुनियाभर में मनाया जाने वाला एक कल्चरल इवेंट भी है। इसे कार्ड, चॉकलेट और फूलों के एक्सचेंज की क्लासिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इसमें कई कल्चरल रीति-रिवाज हैं जो इस दिन को और भी खास बनाते हैं। यहां जानें दुनियाभर में मनाई जाने वाली पांच वेलेंटाइन डे परंपराएं।

26
इटली की बासी पेरुगिना

इटली में प्रतिष्ठित बासी पेरुगिना चॉकलेट वेलेंटाइन डे का पर्याय हैं। चॉकलेट से ढके ये हेजलनट्स अंदर एक रोमांटिक कोट्स और मैसेज से लिपटे हुए होते हैं। कपल अपने प्यार के साइन के तौर पर इसे एक-दूसरे को देते हैं। इस दिन रोमांटिक डिनर के बाद इटली की सड़कों पर कपल टहलते हैंं।

36
जापान का चॉकलेट एक्सचेंज

जापान में, वेलेंटाइन डे पर महिलाओं द्वारा चॉकलेट गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हुए इसे मनाया जाता है। हालांकि, केवल रोमांटिक पार्टनर को ही चॉकलेट नहीं मिलती, महिलाएं अपने मेल को-वर्कर्स, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को भी चॉकलेट देती हैं। एक महीने बाद, 14 मार्च को पुरुष इस इमोशन पर रिएक्ट करते हैं जिसे व्हाइट डे कहते हैं।

46
डेनमार्क का गेकेकेब्रेव

डेनमार्क में वैलेंटाइन डे एक अनोखी परंपरा के साथ मनाया जाता है जिसे गाकेकेब्रेव कहा जाता है। इस दिन लोग अपने क्रश को गुमनाम लव लेटर या जोक लैटर भेजते हैं। इन लेटर पर इंट्रीकेट डिजाइन और साइन होते हैं। जो कि भेजने वाले का सही नाम गेस कर लेता है उसे इनाम के रूप में ईस्टर अंडा मिलता है।

56
वेल्स के लव स्पून

वेल्स में, सदियों पुरानी एक परंपरा में इंट्रीकेट डिजाइन वाले लकड़ी के चम्मचों को दिया जाता है, जिन्हें लव स्पून के रूप में जाना जाता है। ये चम्मच हैंड क्राफ्ट हैं और प्रेम का प्रतीक माने गए हैं। इन्हें प्यार के प्रतीक के रूप में आदान-प्रदान किया जाता है और इन्हें कमिटमेंट का प्रतीक माना जाता है।

66
साउथ कोरिया का 100 दिन का जश्न

साउथ कोरिया में वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं है। कपल, साल भर में कई अवसर मनाते हैं, जिनमें से एक 100वीं सालगिरह है। इस दिन, कपल गिफ्ट देते हैं और अपने रिश्ते का जश्न मनाते हुए एक साथ समय बिताते हैं।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories