Weight Loss Journey: सिर्फ डाइटिंग से 55 किलो वेट लॉस, 133 किलो की गर्ल बन गई स्लिम

Published : Jun 07, 2025, 02:52 PM IST
55 kilo weight loss journey

सार

55 kilo weight loss: गुरिश्क कौर ने हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से 55 किलो वजन घटाया। जानें उनकी वेट लॉस डाइट, एक्सरसाइज रूटीन और स्ट्रेस फ्री रहने के आसान टिप्स।

Weight loss: अगर वजन घटाने का सही तरीका अपनाया जाए तो आसानी से 20 से 50 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ।गुरिश्क कौर नाम की महिला ने डाइटिंग के बल पर करीब 55 किलो वजन किया। महिला बताती है कि वजन कम करने के बाद उन्हें काफी ऊर्जावान महसूस होने लगा और अब वह अपने काम तेजी से करती हैं। आईए जानते हैं कैसे गुरिश्क ने 55 किलो वजन कम किया।

55 किलो वजन कम करने के लिए डाइट में बदलाव

गुरिश्क कौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत करने के लिए क्रिएटिन लेती है और वर्कआउट से पहले किवी का सेवन करती हैं। वहीं भूख लगने पर गुरिश्क टोस्ट के साथ सलाद खाती है। साथ में टोफू स्क्रैंबल भी इस्तेमाल करती हैं। उनके खाने में हाई प्रोटीन के साथ हाई फाइबर भी शामिल होता है।

 न्यूट्रिएंट से भरपूर नाश्ता करने के बाद गुरिश्क का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। कॉलेज जाते समय कीटो डाइट लेना और शाम को घर लौटकर बड़ा बाउल सलाद खाना उनकी डाइट में शामिल है। स्नैक्स में अखरोट के साथ वेजीटेरियन मीट बर्गर पेटी आदि शामिल होता है। गुरिशक भुने हुए छोले, गाजर और थोड़ी क्रीम डिप के साथ स्नैक्स एंजॉय करती हैं। 

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज

गुरिश्क ने वेट लॉस के लिए न सिर्फ डाइट में बदलाव किया बल्कि एक्सरसाइज पर भी ध्यान दिया। एक्सरसाइज में कार्डियो के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, वेट लिफ्टिंग आदि एक्सरसाइज की मदद से वेट लॉस में मदद मिली। गुरिश्क ने ध्यान दिया कि कैलोरी की मात्रा को सीमित किया जा सके ताकि वेट लॉस में मदद मिले।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत