36 सेकेंड के वीडियो में देखें महिला की 68 Kg वेट लॉस जर्नी, सिंपल 4 तरीकों से घटाया वजन

Published : Oct 13, 2025, 03:51 PM IST
वेट लॉस जर्नी

सार

68 Kg Weight Loss Journey: गलत लाइफस्टाइल के कारण बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट को अपनाना जरूरी है। जानें कैसे राजी घनघस नाम की महिला ने 68 किलो वजन घटाया और वेट लॉस जर्नी आसान बनाई।

Weight Loss Tips: गलत लाइफस्टाइल के कारण तेजी से वजन बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे बीमारियां भी आनी शुरू हो जाती हैं। राजी घनघस नाम की महिला के साथ भी ऐसा हुआ। खानपान की गलत आदतों की वजह से 155 किलो तक वजन बढ़ गया। काफी प्रयास करने के बाद भी जब वजन कम नहीं हुआ, तो महिला ने हेल्दी डाइट और वर्कआउट का सिंपल तरीका अपनाया। सिंपल टिप्स से न सिर्फ महिला का 68 Kg वेट लॉस हुआ बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा भी मिल गया। वीडियो में देखें कैसे महिला ने वजन कम किया और कौन-से खास तरीके अपनाए। 

वेट लॉस के लिए डाइट

  • वर्कआउट से पहले: आधा केला + 10 ग्राम पीनट बटर + 1 राइस केक + ब्लैक कॉफ़ी
  • वर्कआउट के बाद: खीरा + चुकंदर का जूस (500 मिली)
  • वर्कआउट के बाद: खीरा + चुकंदर का जूस (500 मिली)
  • लंच में- 2 रोटी, 1 बाउल सब्जी, 200 ग्राम टोफू, 200 ग्राम दही, 1 स्कूल व्हे प्रोटीन
  • स्नैक्स- मखाना के साथ खीरा
  • मील-2: छोले का सलाद और 1 स्कूप व्हे प्रोटीन
  • नाइट ड्रिंक: अजवाइन का पानी 250 एमएल

1 मिनट का वर्कआउट वेट लॉस में मददगार

महिला ने वेट लॉस के लिए 1 मिनट के वर्कआउट को अहम माना। 1 मिनट के सेट में जंपिंग जैक, क्रॉस लेग आदि वजन को तेजी से घटाने का काम करते हैं। साथ ही महिला ने रोजाना कार्डियो वर्कआउट जैसे कि रनिंग, वॉकिंग, सायकलिंग आदि की मदद भी ली। जिम में कार्डियो के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिग भी काम आई।

और पढ़ें: बाबा रामदेव के असरदार नुस्खे: इन 3 आसन और लौकी के जूस से पाएं लहलहाते बाल

डायजेशन इंप्रूव करना भी है जरूरी

महिला ने वेट लॉस के दौरान डायजेशन को इंप्रूव करने के लिए इसबगोल का पानी के साथ सेवन भी किया। इससे पाचन दुरस्त रहता है और कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, जिससे सीधा वेट लॉस में मदद मिलती है। 

वेट लॉस के लिए कैलोरी बर्न 

महिला अपने फॉलोअर्स को बताती हैं कि वेट लॉस करना है तो फिजिकल एक्टिविटी की मदद से कैलोरी बर्न करना बेहद जरूरी है। अगर रोजाना 1 घंटे वॉक किया जाए तो 300 कैलोरी बर्न होती है। वहीं 1 घंटे की रनिंग में 1000 कैलोरी तक। आपको रोजाना 300 से 400 कैलोरी बर्न जरूर करनी चाहिए। 

और पढ़ें: Mashed Food: बच्चों को खाना मैश करके खिलाना सही या गलत? डॉ. निहार पारेख से जानें तरीका

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

National Doctors Day: डॉक्टर के पास जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इलाज पर पड़ सकता है भारी
Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा