दिनभर ओवर इटिंग से बचेंगे आप ! खानें में शामिल करें ये 7 फल

Published : Jan 21, 2025, 10:44 AM ISTUpdated : Jan 21, 2025, 11:41 AM IST
दिनभर ओवर इटिंग से बचेंगे आप ! खानें में शामिल करें ये 7 फल

सार

फाइबर युक्त आहार पेट को जल्दी भर देता है, जिससे भूख कम लगती है और खाने की मात्रा नियंत्रित रहती है। यह वजन घटाने में मदद करता है।

हेल्थ डेस्क।  फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक है। इसके अलावा, यह पाचन में सुधार, कब्ज से राहत और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

फाइबर युक्त आहार पेट को जल्दी भर देता है, जिससे भूख कम लगती है और खाने की मात्रा नियंत्रित रहती है। यह वजन घटाने में मदद करता है।

आइए, ऐसे कुछ फलों के बारे में जानें जिनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।

1. अमरूद

एक मध्यम आकार के अमरूद में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अमरूद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

2. पपीता

पपीता फाइबर का अच्छा स्रोत है। एक छोटे कप पपीते में लगभग 2.5 ग्राम फाइबर होता है। इसमें मौजूद पपेन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Weight Loss के लिए रागी बेस्ट, जानें इसके दामदार फायदे

3. केला

केले में भी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है। पोटेशियम से भरपूर केला उच्च रक्तचाप को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

4. सेब

सेब में भी फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। एक मध्यम आकार के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है।

5. नाशपाती

नाशपाती भी फाइबर से भरपूर होती है। कम कैलोरी वाला यह फल वजन कम करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

ये भी पढ़ें- कैंसर के उपचार के दौरान बाल क्यों झड़ते हैं? क्या करें उपचार…

6. संतरा

संतरे में भी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है। विटामिन सी से भरपूर संतरा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

7. अनानास

अनानास में भी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। एक अनानास से लगभग 2.3 ग्राम फाइबर मिलता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए अनानास खाना फायदेमंद होता है।

ध्यान दें: किसी भी आहार परिवर्तन से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ या पोषण विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें- आयोडीन की कमी को ना करें नजरअंदाज, ये है Early Signs

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट