
Priyanka Chopra Favourite DIY Face Mask: फेमस सेलिब्रिटी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा DIY फेस मास्क में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। फेस मास्क में खास इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं जो एक्ट्रेस के चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। जानिए प्रियंका चोपड़ा के फेस मास्क में किन इंग्रीडिएंट्स का यूज होता है।
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा दही न सिर्फ पेट के लिए अच्छा होता है बल्कि यह त्वचा को भी चमकदार बनाता है। दही को हल्दी या फिर बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा फेस मास्क के लिए दही का इस्तेमाल जरूर करती हैं।
भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला मसाला हल्दी न सिर्फ खाने से शरीर को कोई लाभ मिलते हैं बल्कि त्वचा में लगाने से कई समस्याओं को दूर होती हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने से पिंपल्स या दाग-धब्बे जैसी समस्याएं खत्म होती है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी के कारण पिंपल से छुटकारा मिल जाता है। प्रियंका चोपड़ा के फेस मास्क में हल्दी का इस्तेमाल भी होता है।
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ओटमील का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस फेस मास्क में ओटमील मिलाकर ना सिर्फ यह चेहरे की गंदगी बाहर करती हैं बल्कि सूखापन और खुजली भी दूर होती है। दही और ओटमील को बराबर मात्रा में मिलाएं और चुटकी पर हल्दी मिक्स करें। इसी चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह एक तरह से स्क्रब का भी काम करता है।
आप प्रियंका चोपड़ा की तरह बेसन, दही और हल्दी का सिंपल फेस मास्क बना कर फेस में लगा सकती है। यह गर्मियों में फेस क्लीनिंग के लिए बेस्ट मास्क माना जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.