
हेल्थ डेस्क. मेनोपॉज के बाद महिलाओं के बॉडी में कई रह के बदलाव आते हैं जो हड्डियों की सेहत, मांसपेशियों,हार्ट को प्रभावित करती है। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी असर होता है। इस समय फिट और एक्टिव रहना न केवल फीजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो की एक स्टडी के मुताबिक महिलाएं रोजाना चलने एक्सरसाइज में हिस्सा लेती हैं, उनमें डिमेंशिया और हल्के मानसिक विकार होने की आशंका कम होती है। यहां पर हम आपको 10 ऐसी एक्टिविटी के बारे में बताएंगे जो मेनोपॉज के बाद महिलाओं को जरूर करनी चाहिए।
रोज़ाना तेज़ कदमों से चलना दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद है। आप पड़ोस, गार्डन या पार्क में टहल सकते हैं।
चेयर योगा से मांसपेशियों को ताकत, लचीलापन और मानसिक शांति मिलती है। यह बिना ज़्यादा दबाव डाले शरीर को आराम देता है।
स्विमिंग या पानी में एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज़ पूरे शरीर को वर्कआउट देती हैं और जोड़ों पर दबाव नहीं डालतीं।
धीमी और नियंत्रित गति वाले इस व्यायाम से बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और मानसिक शांति बढ़ती है। यह ऊर्जा स्तर को भी बेहतर करता है।
हल्के डम्बल्स या रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल कर हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है।
डांसिंग न केवल मज़ेदार है बल्कि यह बैलेंस और कोऑर्डिनेशन में सुधार करता है। आप घर पर फ्रीस्टाइल डांस या अपनी पसंदीदा म्यूजिक पर क्लासिकल डांस कर सकते हैं।
बागवानी करने से शरीर को लचीलापन और ताकत मिलती है। झुकने, खींचने और हल्का वजन उठाने जैसी गतिविधियां इसे एक अच्छा वर्कआउट बनाती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर में रखी इन 5 चीजों से करें सजावट, बार-बार देखने आएंगे पड़ोसी
दोस्तों और पड़ोसियों के साथ वॉकिंग ग्रुप बनाएं। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक सेहत के लिए भी अच्छा है।
स्टेशनरी साइकिल या बाहर साइक्लिंग करना निचले शरीर की ताकत और दिल की सेहत को सुधारने का एक शानदार तरीका है।
रोज़ाना स्ट्रेचिंग करने से शरीर लचीला बना रहता है और चोट लगने की संभावना कम होती है। इन सारी चीजों को करके आप मेनोपॉज के बाद भी खुद को जवां महसूस करेंगी। फिगर मेंटन करने से लेकर दिमागी रूप से भी खुद को खुश पाएंगी। 40 की उम्र के बाद से ही अपने ऊपर महिलाओं को ज्यादा फोकस करने की जरूरत होती है।
और पढ़ें:महंगे प्रोडक्ट को बाय-बाय! डैंड्रफ भगाने के लिए बनाएं 7 हेयर पैक
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.